बेतिया: बेतिया पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन करने का फरमान राज्य सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है. लॉकडाउन का अनुपालन करवाने अधिकारी सड़क पर उतरे.
लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों से पुलिस प्रशासन ने सख्ती से निपटना शुरू कर दिया. लॉकडाउन के दौरान बनाए गए नियम को तोडने वाले दुकानदार,वाहन चालक के साथ आम लोगों को जुर्माना किया गया.
शहर में मार्च करते हुए अंचलाधिकारी सत्येन्द्र दत्त, कार्यपालक पदाधिकारी रिता कुमारी, शिकारपुर थानाध्यक्ष के.के. गुप्ता, नगर प्रबंधक विनय रंजन एवं कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी रहे.

