BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव में गलत रिर्पोटिंग नहीं करें अधिकारी, अन्यथा की जाएगी सीधी कार्रवाई : जिशान कमर

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
चुनाव में गलत रिर्पोटिंग नहीं करें अधिकारी, अन्यथा की जाएगी सीधी कार्रवाई : जिशान कमर

चुनाव में गलत रिर्पोटिंग नहीं करें अधिकारी, अन्यथा की जाएगी सीधी कार्रवाई : जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: आगामी विधान सभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने अधिकारियों के साथ बैठक की. जिशान कमर ने बूथों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मुलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को बूथों पर सभी सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी किसी भी कीमत पर गलत रिर्पोंटिग नहीं करें, अन्यथा सीधी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में बिजली विभाग द्वारा बूथों पर बिजली सुविधा बहाल करने को लेकर गलत रिर्पोटिंग करने को लेकर स्पष्टीकरण किया एवं 24 घंटे के अंदर जबाव मांगा.

इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ को ऐसे बूथ जहां अबतक बिजली नहीं पहुंच पायी है. वहां त्वरीत बिजली पहुंचाने को लेकर निर्देशित किया. बैठक में उपायुक्त कमर ने बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैंम समेत अन्य सुविधाओं की भी बारी-बारी समीक्षा की एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को सभी बीडीओ को बूथों पर रैंम बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि 26 बूथ ऐसे थे, जहां अबतक पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिसमें 17 बूथों पर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो गई है. वही बाकि बचे सभी बूथों पर चार दिनों के अंदर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवा दिया जाएगा. जिस पर उपायुक्त कमर के द्वारा कार्यपालक अभियंता को त्वरीत पेयजल सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में सभी बूथों पर शौचालय सुनिश्चित करने को लेकर बीएलओ से सत्यापन करवाने का निर्देश दिया, साथ ही बूथों पर बने शौचालय में मतदाता के हिसाब से महिला-पुरूष इंगित करने को लेकर निर्देशित किया.

इस दौरान उपायुक्त कमर ने बूथों के लिए सड़क, फर्नीचर, भवन समेत अन्य मुलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बूथों का सत्यापन कर रिर्पोेंट सौपने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी आपको जिम्मेवारी दी जा रही है उसे ईमानदारी से निभाएं.

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी छठु विजय सिंह, डीपीओ निर्मल झा, उन निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लाॅग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर, एसडीओ बिजली विभाग, भवन निर्माण के जेई अंजनी कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की रघुवर सरकार के पांच वर्षों में लिये गये बड़े फैसले

Next Post

साइबर अपराधियों के घर की कुर्की जब्ती

Next Post
साइबर अपराधियों के घर की कुर्की जब्ती

साइबर अपराधियों के घर की कुर्की जब्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d