BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपस में समन्वय बनाकर काम करें पदाधिकारी एवं कर्मचारी : उपायुक्त

कोरोना रोकथाम की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in Uncategorized
आपस में समन्वय बनाकर काम करें पदाधिकारी एवं कर्मचारी : उपायुक्त

आपस में समन्वय बनाकर काम करें पदाधिकारी एवं कर्मचारी : उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: उपायुक्त रांची राय महिमापत रे की अध्यक्षता में कोरोना रोकथाम हेतु गठित विभिन्न टास्क फोर्स तथा कोषांग की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई.

ऐसे व्यक्ति जिन्हें रांची जिला से बाहर के जिला या किसी अन्य राज्य में भेजा जाना है उनकी सूची तैयार कर  जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करेंगे तथा उन लोगों को भेजने की व्यवस्था करेंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी पर्याप्त संख्या में गाड़ियों की व्यवस्था करेंगे ताकि गन्तव्य स्थान तक लोगों को पहुंचाया जाएगा.

रांची जिला में प्रवेश करने वाले बाहरी जिला एवं अन्य राज्य से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. जो भी लोग रांची जिला में जो रेड जोन से आनेवाले हैं उनकी स्वाबिंग की जानी अनिवार्य होगी. स्वाबिंग के पश्चात उन्हें कोरनटाइन किया जाएगा. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करेंगे. रेड ज़ोन से ट्रेन आनेवाले सभी लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा. ग्रीन ज़ोन और ऑरेंज ज़ोन से आनेवाले लोगों को शेल्टर होम में रखा जाएगा. अपर समाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी इस कार्य के सफल संचालन का निर्वहन करेंगे.

हिंदपीढ़ी में नए मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. सीएम राशन के वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा. आवश्यकतानुसार किट की पैकिंग कर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा.

रांची जिला में प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

उपायुक्त रे ने रांची जिला में प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उनके कार्यों का बंटवारा किया गया और आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया. रांची जिला के लिए प्रतिनियुक्त अनन्त कुमार सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर मेडिकल कार्यों की मॉनिटरिंग कार्य करेंगे. जिला कल्याण पदाधिकारी आवश्यकतानुसार स्वाबिंग के कार्य का संचालन कर रही हैं.

ट्रेन से आनेवाले लोगों से सम्बंधित मामलों के लिए एसडीओ बुंडू को जिम्मेदारी दी गई है. रांची के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ट्रेन से सम्बंधित मामलों में एसडीओ बुंडू का सहयोग करेंगे. प्रेम तिवारी माइग्रेंट लेबर से सम्बंधित कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे.

राजेश्वर नाथ आलोक और आफताब अहमद को हिंदपीढ़ी में प्रतिनियुक्त किया गया. एडीम नक्सल गुरुनानक कमांड एन्ड कंट्रोल रूम के वरीय प्रभार में है उनके मार्गदर्शन में दोनों पदाधिकारी कार्य करेंगे. अनुराग लकड़ा पारस कोविड हॉस्पिटल में प्रतिनियुक्त किया गया है. संजय कुमार और विनीत कुमार को उपायुक्त के कार्यों में सहयोग करने का कार्य दिया गया है. कोई भी पास कन्टेनमेंट और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन में वैध नहीं कन्टेनमेंट जोन और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन में कोई भी पास की वैधता नहीं होगी. कोई भी व्यक्ति न तो कन्टेनमेंट जोन और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकते हैं और न ही वह उस क्षेत्र से निकल सकते हैं. इस नियम के मद्देनजर रांची जिला के सभी कन्टेनमेंट ज़ोन और माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन में कोई भी ऑनलाइन पास की वैधता नहीं है.

इस बैठक में एसएसपी, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,  एडीएम लॉ एंड आर्डर, एडीएम नक्सल, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू समेत वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों की कर रहा है सेवा : संजय पोद्दार

Next Post

केंद्र सरकार सिर्फ नये-नये गाइडलाइन जारी न करें, सहायता भी उपलब्ध कराएं: कांग्रेस

Next Post
केंद्र सरकार सिर्फ नये-नये गाइडलाइन जारी न करें, सहायता भी उपलब्ध कराएं: कांग्रेस

केंद्र सरकार सिर्फ नये-नये गाइडलाइन जारी न करें, सहायता भी उपलब्ध कराएं: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d