BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे: बन्ना गुप्ता

by bnnbharat.com
February 9, 2020
in समाचार
पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे: बन्ना गुप्ता

पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे: बन्ना गुप्ता

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता द्वारा आज परिसदन में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की गई.

इस अवसर पर मंत्री द्वारा सरकार की कार्ययोजनायें, विजन, पदाधिकारियों से सरकार की क्या उम्मीदें हैं. इस संबंध में उन्हें अवगत कराया तथा पदाधिकारियों को संबंधित विभाग की कार्ययोजनायें बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि 2 सप्ताह बाद सभी विभागों की समीक्षा की जाएगी. पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे.

नई सरकार है, नई परंपरा का उदय करें: बन्ना गुप्ता

मंत्री ने कहा कि जनआकांक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए सरकार की कार्ययोजनाओं को जनता तक ले जाएं. नई सरकार है, नई परंपरा का उदय करें. उन्होंने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने तथा जनता के मूलभूत समस्याओं के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया.

मंत्री ने कहा कि एमजीएम अस्पताल में सुधार की प्रक्रिया चल रही है, सरकार का प्रयास होगा कि एमजीएम अस्पताल में प्रारंभिक दौर में चल रही सुधार प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आम जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराई जाए.

उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में एक टीम का गठन होगा. इस टीम में समाजसेवी, सिविल सर्जन, एमजीएम अस्पताल के पदाधिकारी, सेवानिवृत्त चिकित्सक, चिकित्सक, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा जिससे एमजीएम अस्पताल में आम जनता को कैसे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले. इस हेतु कार्ययोजना बनाकर उस पर क्रियान्वयन किया जाएगा.

मंत्री द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को नियमित रूप से विद्यालयों के निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं जुगसलाई नगर पालिका के पदाधिकारियों को कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया कि कैसे निकाय क्षेत्र को चुस्त-दुरुस्त करेंगे.

जिले में पुल, पुलिया, सड़क की स्थिति का जायाजा लेने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया तथा कहा कि धरातल पर सरकार की कार्ययोजना को स्पष्ट करें. पढ़े-लिखे युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही.

मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करेगी. मंत्री के साथ बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साइबर क्राइम का जाल बिछाने वाला अपराधी गिरफ्तार

Next Post

मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Next Post
मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d