रवि सिंह,
गोरखपुर: हीरो मोटर द्वारा 100 स्कूटी गाड़ियां पुलिस विभाग को प्रदान की गई है उसी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा कल गोरखनाथ मंदिर गेट से रवाना किया जायेगा. उसके पूर्व एडीजी जोन दावा शेरपा डीआईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोडक डी राव जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता द्वारा कार्यक्रम स्थल गोरखनाथ मंदिर मुख्य द्वार पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.
इस मौके पर पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आशुतोष शुक्ला पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराज जैन एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे.

