BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर पदाधिकारी हुए रेस

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर पदाधिकारी हुए रेस
Share on FacebookShare on Twitter

 15 दिनों के भीतर कई मामलों को किया गया निष्पादित

Palamu:- जिले के लोगों की विभिन्न तरह की  समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त श्री शशि रंजन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की फरियाद सुनते हैं.इस दौरान कुछ मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा उपायुक्त के द्वारा किया जाता है वहीं अन्य मामलों को संबंधित पदाधिकारी के पास निष्पादन हेतु अग्रसारित कर दिया जाता है वही संबंधित पदाधिकारी को 15 दिनों के भीतर उक्त मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया जाता है. ऐसे सभी शिकायतों के समाधान में तेज़ी आयी है.

 जनता दरबार मे प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान में आयी तेजी

 जिले के विभिन्न स्थानों  से जनता दरबार में पहुंचने वाले पर फरियादियों के शिकायतों का निपटारा करने को लेकर जिला प्रशासन के पदाधिकारी रेस हो गये हैं.जनता दरबार में प्राप्त कई मामलों का 15 दिनों के भीतर समाधान कर निष्पादित किया जा चुका है.

 जनता दरबार के माध्यम से सहायक शिक्षिका हुई निलंबन मुक्त

 हुसैनाबाद के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय की सहायक शिक्षिका रजनी विशाल ने जनता दरबार में पहुंचकर उपायुक्त से खुद को निलंबन मुक्त करने को लेकर अनुरोध किया था.जिसके बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.उपायुक्त के निर्देश मिलते ही जिला शिक्षा अधीक्षक ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच कर उपायुक्त पलामू के संचिकिय  आदेशानुसार रजनी विशाल सहायक शिक्षिका को निलंबित मुक्त कर दिया गया.वहीं  रजनी विशाल को  निलंबन अवधि का पूर्ण वेतन भी देय होगा.

 विभिन्न तरह के पेंशन स्वीकृति में सदर एवं लेस्लीगंज बीडीओ ने दिखायी सक्रियता

 उपायुक्त के जनता दरबार मे सबसे अधिक लोग पेंशन बनवाने की मांग को लेकर पहुंचते हैं.जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन की  स्वीकृति करने को लेकर अनुरोध करते हैं.उपायुक्त द्वारा ऐसे सभी आवेदनों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है.इसी कड़ी में

पेंशन स्वीकृति में सदर एवं लेस्लीगंज बीडीओ ने सक्रियता दिखायी है.इस दौरान सदर बीडीओ ने पांच पेंशन संबंधित मामले को 15 दिनों के भीतर

 स्वीकृति की है जिसमे विधवा पेंशन समेत दो दिव्यांग पेंशन शामिल है.वहीं  प्रखंड के सरजा पंचायत में मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत भी स्वीकृति प्रदान की गयी है.इसी तरह लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 15 दिनों के भीतर आठ पेंशन संबंधित मामले की  स्वीकृति प्रदान की गयी है.

वहीं जनता दरबार में प्राप्त अन्य पेंशन संबंधित मामलों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया है जिनके फलाफल की प्रतीक्षा है.

इसके अलावा कई अन्य मामलों का निष्पादन भी किया गया है.

कोरोना वायरस टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950

जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-222077

डाउनलोड करें : आरोग्य सेतु और झारखंड बाजार एप्प.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड राज्य में भविष्य में रेल परियोजनाओं के निर्माण पर होने वाले खर्च को लेकर विकास आय़ुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा समर्पित प्रतिवेदन को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वीकृति दी

Next Post

रांची गौशाला ने 8 स्थानों के प्रभारी को किया सम्मानित

Next Post
रांची गौशाला ने 8 स्थानों के प्रभारी को किया सम्मानित

रांची गौशाला ने 8 स्थानों के प्रभारी को किया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d