BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योजना को जमीन पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी ईमानदारी से करें काम:जिशान कमर

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
योजना को जमीन पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी ईमानदारी से करें काम:जिशान कमर

Officials should work with utmost sincerity to land the plan: Jishan Kamar

Share on FacebookShare on Twitter

 

लातेहार: विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सोच को लेकर महुआडांड़ प्रखंड का दौरे पर पहुंचे उपायुक्त जिशान कमर ने प्रखंड में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा के हाल जानने जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे वही शिक्षा के स्तर की जांच करने को लेकर झारखंड आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त  जिशान कमर ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  का निरीक्षण किया जहां उन्होंने सीएस एवं प्रभारी चिकित्सा प्रभारी से प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधा के तहत किए जा रहे कार्य की जानकारी ली एवं स्पष्ट कहा कि इलाज के अभाव में किसी की मौत नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में सभी दवा रखने,मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवा का स्टाॅक देख कर उपायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया एवं लाभूको के बीच दवा वितरण करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा कुता काटे जाने पर मरीजों को सूई उपलब्ध नहीं होने की जानकारी उपायुक्त जिशान कमर को दी गई. जिस पर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा सीएस को सुई उपलब्ध करवाने को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान सामुदायिक केन्द्र के भवन में पानी टपकते देख उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा भवन निर्माण विभाग के अभियंता को भवन की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त को चिकित्सकों की कमी समेत अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया.  जिस पर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा सीएस एसपी शर्मा को आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए गए. मौके पर आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा,डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह,एसडीओ सुधीर दास,जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे,सीएस डा एसपी शर्मा,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीति किस्कु,सीओ जुल्फीकार अंसारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

एम्बूलेंस मरीज ले जाने से मना करता है तो संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त जिशान कमर को बताया गया कि एम्बुलेंस 181 द्वारा मरीजों को ले जाने में लापरवाही बरती जाती है जिस पर उपायुक्त जिशान कमर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को ले जाने में एम्बूलेंस द्वारा लापरवाही किया जाता है तो सीधी संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करें. इस दौरान उन्होंने एम्बूलेंस के संचालक को भी पफटकार लगायी.

आवासीय विद्यालय में अंशकालीन शिक्षक रखने का दिया निर्देश

उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा झारखंड आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया. जहां पर उपायुक्त जिशान कमर को विद्यालय में रहने वाली छात्राओं के द्वारा विद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण पढ़ाई नहीं होने,लाइट नहीं रहने,पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने एवं भवन की कमी से अवगत कराया गया. जिस पर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए विद्यालय में अंशकालीन शिक्षक को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया. वही विद्यालय परिसर में सोलर टंकी के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाने समेत अन्य समस्या को लेकर एसडीओ एवं बीडीओ को निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त  जिशान कमर ने एसडीओ को विद्यालय के पूरी जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिर्पोट की भी मांग की. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के छात्राओं के द्वारा पोषाक,जुता मौजा नहीं मिलने की भी बात बतायी गई जिस पर उपायुक्त जिशान कमर ने वार्डन से इसकी जानकारी ली एवं छात्राओं को पोषाक,जूता समेत अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लातेहार : पंचायत भवन बना गौशाला

Next Post

48 घंटे बाद पानी का दरश मात्र एक घंटे

Next Post
48 घंटे बाद पानी का दरश मात्र एक घंटे

48 घंटे बाद पानी का दरश मात्र एक घंटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d