रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के जेएन कॉलेज के निकट गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक तेल मिल के मालिक की मौत हो गयी.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना क्षेत्र में जेएन कॉलेज के निकट जेपी मार्केट में सड़क हादसे में सरसों तेल मिल के मालिक रामनरेश प्रसाद का निधन हो गया.

