BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेल की कीमत में लगातार 21वें दिन इजाफा, पेट्रोल-डीजल 80 के पार

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in समाचार
तेल की कीमत में लगातार 21वें दिन इजाफा, पेट्रोल-डीजल 80 के पार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम में तेल कंपनियों ने शनिवार को लगातार 21वें दिन बढ़ोतरी की है. दिल्ली में अब पेट्रोल 80 के पार हो गया है, जबकि डीजल तो पहले ही यह आंकड़ा पार कर चुका है.

शनिवार को पेट्रोल 25 पैसे महंगा हुआ वहीं डीजल की कीमत में 21 पैसे का इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये से बढ़कर 80.38 प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 80.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से ज्यादा है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से सब्जी और फल बाजारों में वस्तुओं की बिक्री प्रभावित होती है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी में एक सब्जी बेचने वाले का कहना था कि जब से ट्रांसपोर्टेशन का चार्ज बढ़ा है, बाजार महंगा हो गया है. बिक्री कम हुई है.

बता दें कि भारत में तेल के दामों में उस समय बढ़ोतरी हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है, इसके बावजूद तेल कंपनियां अपना मार्जिन सुधारने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं.

भारतीय कंपनियों ने कच्चा तेल काफी पहले ही खरीद कर भंडारण कर लिया था और इसकी वजह से उन्हें इन्वेंट्री लॉस काफी ज्यादा हो रहा है. इंडियन ऑयल को पिछले 4 साल में पहली बार भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है.

पेट्रोल-डीजल राज्य और केंद्र सरकारों के लिए कमाई के मोटे स्रोत होते हैं. दूसरी तरफ, पेट्रोलियम कंपनियां तो कारोबार ही मुनाफे के लिए कर रही हैं. तो वे भला कमाई क्यों न करें, तो इसीलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं.

जब लॉकडाउन में राजस्व की भारी तंगी हो गई तो राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाना शुरू किया. पिछले महीने यानी मई के पहले हफ्ते में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों ने डीजल पर वैट बढ़ाया था.

इसके अलावा यह केंद्र सरकार के लिए भी कमाई का मोटा स्रोत है. मई में ही केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल पर एक्साइज में 10 रुपये लीटर और डीजल पर एक्साइज में 13 रुपये लीटर की सीधे बढ़त कर दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जदयू में शामिल हुए ABVP के कार्यकर्ता

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में सामने आए 18552 नए केस, 384 लोगों की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में सामने आए 18552 नए केस, 384 लोगों की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में सामने आए 18552 नए केस, 384 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d