BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेल की कीमतों में उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 85 रुपये प्रति लीटर के पार

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आमजनों में उबाल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल देखने को मिला. राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दामों में 25-25 पैसे की बढ़ोतरी कर दी. इसके साथ ही दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 85 रुपए के पार पहुंच गया है जबकि डीजल 75 रुपए के पार पहुंच गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 92 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गयी है.

कम उत्पादन के चलते बढ़ी कीमत

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के दौरान तेल उत्पादक देशों ने तेल का कम उत्पादन किया. जिसके चलते तेल की मांग और आपूर्ति में असंतुलन देखने को मिल रहा है. इसी कारण से पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले तक कच्चे तेल की कीमत 35 से 38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी. जो अब बढ़कर 54 से 55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गयी है. ऐसे में तेल कंपनिया दाम बढ़ाने के लिए मजबूर हैं.

प्रमुख शहरों में तेल के दाम

मंगलवार को की गयी इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 85.20 रुपये और डीजल 75.38 रुपये प्रति लीटर हो गया. देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 91.80 रुपये तो डीजल 82.13 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 86.63 रुपये और डीजल 78.97 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल 87.56 रुपये और डीजल 80.67 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 87.85 रुपये और डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर और गुरुग्राम में पेट्रोल 83.36 रुपये और डीजल 75.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डकैतों ने की हथियार की नोक पर लूटपाट, नकदी-जेवरात समेत 50 हजार रुपये लेकर हुए फरार

Next Post

जंगली हाथियों ने पालतू हाथी को पटक कर मार डाला

Next Post
जंगली हाथियों ने पालतू हाथी को पटक कर मार डाला

जंगली हाथियों ने पालतू हाथी को पटक कर मार डाला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d