BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में शराब के बाद अब तेल भी हुआ महंगा

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in Uncategorized
दिल्ली में शराब के बाद अब तेल भी हुआ महंगा

दिल्ली में शराब के बाद अब तेल भी हुआ महंगा

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ते असर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है. मंगलवार से दिल्ली में अब पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है.

मंगलवार को राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर ही वैट बढ़ाने का ऐलान किया. पेट्रोल पर वैट को बढ़ाकर 27 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया गया है, जबकि डीजल पर 16.77 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है.

इस फैसले के बाद दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि मुश्किल वक्त में कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, वित्त मंत्री रहते हुए मैंने यही सीखा है. जिंदगी हमेशा ही शानदार नहीं होती.

इसी के साथ दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 71.26 प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 69.29 प्रति लीटर हो गई है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट की वजह से बीते करीब 40 दिनों से सबकुछ लॉकडाउन है, ऐसे में सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि सरकार का अप्रैल का रेवेन्यू 3500 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये ही रह गया है. साफ है कि सरकार की कमाई पर पड़े असर का दंड अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

बीते दिन ही दिल्ली सरकार ने शराब के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की थी. सोमवार शाम को दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी कोविड सेस लगा दिया, जिससे शराब की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया.

लॉकडाउन में कुछ ढील मिलने के बाद सोमवार को शराब की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ी. लेकिन अगले ही दिन सरकार ने शराब के दाम बढ़ाने का फैसला लिया, हालांकि मंगलवार को भी सुबह से ही शराब की दुकानों पर लंबी कतारें देखने को मिली हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार जनजातीय कारीगरों से 23 करोड़ के उत्पादों की खरीद करेगी: अर्जुन मुंडा

Next Post

मां ने दुपट्टे से गला घोंट नाबालिग बेटी की हत्या की, गड्ढे में दफनाया शव

Next Post
मां ने दुपट्टे से गला घोंट नाबालिग बेटी की हत्या की, गड्ढे में दफनाया शव

मां ने दुपट्टे से गला घोंट नाबालिग बेटी की हत्या की, गड्ढे में दफनाया शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d