BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेल के कुंए में लगी आग, दो कर्मचारी लापता

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
तेल के कुंए में लगी आग, दो कर्मचारी लापता

तेल के कुंए में लगी आग, दो कर्मचारी लापता

Share on FacebookShare on Twitter

तिनसुकिया (असम): तिनसुकिया जिले के बाघजान स्थित इंडियन ऑयल के तेल कुंए में गत 27 मई से विस्फोट के बाद जारी गैस व तेल रिसाव को बंद करने की कोशिश के दौरान मंगलवार को लगी भयावह आग के बाद से ही आईओसी के अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी लापता हैं.

जानकारी के अनुसार तेल कुएं में आग लगने के बाद से ही दोनों कर्मचारी दुर्लभ गोगोई और तिखेश्वर गोगोई लापता हैं. मौके पर राहत व बचाव कार्य को अंजाम दे रही एक एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है. तेल कुएं के पास ड्यूटी पर आईओसी के अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी दुर्लभ गोगोई और तिखेश्वर गोगोई मौजूद थे. आग लगने के बाद से ही दोनों लापता हैं.

हालांकि, इस मामले में अब तक इंडियन ऑयल लिमिटेड की ओर से किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि बुधवार को इसकी पुष्टि अनौपचारिक रूप से राहत व बचाव कार्य चला रही एक एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने की है.

तेल और गैस का रिसाव रोकने की कोशिश स्थानीय स्तर पर गत 27 मई से जारी है. सफलता नहीं मिलने पर गुजरात से विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया गया, यह टीम भी गैस व तेल के रिसाव को रोकने में विफल रही. जिसके बाद सिंगापुर से तीन सदस्यीय टीम को बुलाया गया है. सोमवार को यह टीम मौके का जायजा लेने के बाद इंडियन ऑयल के अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की.

मंगलवार से विशेषज्ञों की टीम अपना काम आरंभ करने की तैयारी कर रही थी. इसी बीच अचानक तेल कुंए में विस्फोट गया, जिसके बाद फिर से भयावह आग लग गई. सूत्रों ने बताया कि आसपास फैले तेल की वजह से लगभग 200 मीटर के दायरे में आग बड़ी तेजी से फैल गई. हालांकि तिनसुकिया जिला प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद आसपास के गांवों के लोगों को हटाकर राहत शिविर में रखा है, जहां पर आईओसी की ओर से शिविर में रह रहे लोगों की देखभाल की जा रही है.

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को आग लगने के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने आईओसी के विरोध में नारेबाजी भी की थी. सूत्रों ने बताया है कि गैस के रिसाव की रफ्तार बेहद तेज है, जिसे रोकना संभवतः नामुमकिन बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार तेल कुंए को पूरी तरह से बंद करने के उपायों पर विचार किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Next Post

BNN खास: बच्चों की हुई जूम क्लाउड मीटिंग, अभिभावकों के डूबे 400 करोड़

Next Post
BNN खास: बच्चों की हुई जूम क्लाउड मीटिंग, अभिभावकों के डूबे 400 करोड़

BNN खास: बच्चों की हुई जूम क्लाउड मीटिंग, अभिभावकों के डूबे 400 करोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d