BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओकू का दावा: बिहार के नक्सलियों से जुड़े विदेशी हथियार तस्करी मामले के तार

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
ओकू का दावा: बिहार के नक्सलियों से जुड़े विदेशी हथियार तस्करी मामले के तार
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: विदेशी हथियारों की तस्करी मामले की नए सिरे से जांच कर रही पंजाब पुलिस की संगठित अपराध नियंत्रण इकाई (ओकू) ने दावा किया है कि इस केस के आरोपियों के तार बिहार के नक्सलियों से जुड़े हुए हैं.

गुरुवार को जिला अदालत में चंडीगढ़ के गन डीलर सतीश कुमार की नियमित जमानत, उनकी पत्नी शिवम गन हाउस की मालकिन मनमोहन कौर और फरीदकोट के दिवंगत अकाली नेता के बेटे सोहेल बराड़ की अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान ओकू ने यह जानकारी दी. इसके बाद अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत ने इन तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया. 

ओकू ने इस केस में पहले के जांच अधिकारी पर भी जानबूझकर मामले से संबंधित कई लोगों पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं. उस समय केस में गैरकानूनी गतिविधि एक्ट की धारा 16 भी लगाई गई थी जिसे प्रभावशाली आरोपियों को बचाने से मंशा से हटा लिया गया था. ओकू टीम ने कहा कि उन्होंने सतीश कुमार से 21 विदेशी हथियार बरामद किए हैं.

उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि सतीश मामले के मुख्य आरोपी व भगोड़े रणजीत सिंह डुपला व मानसा के कल्याण गन हाउस के मालिक रणजीत सिंह गुरु के साथ मिलकर विदेशी हथियारों का अवैध कारोबार चला रहा था. डुपला और रणजीत बरेली के राजेश कुमार गुप्ता और मुंगेर (बिहार) के उमाकांत यादव से संपर्क में थे, जिनके तार बिहार में नक्सलियों से जुड़े हैं. इसी कारण ओकू ने फिर से इस केस में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट लगा दिया है. 

यह है मामला

उत्तर प्रदेश और पंजाब में कई आपराधिक केसों का सामना कर रहे रणजीत सिंह डुपला, उसके सहयोगी गुरचरण सिंह उर्फ रिंका को फरीदकोट पुलिस ने अक्तूबर 2014 में आठ विदेश निर्मित महंगे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था. अवैध ढंग से लाए गए हथियार गन हाउस डीलरों के साथ मिलकर उत्तर भारत में सक्रिय गिरोह और अमीर लोगों को बेच दिए गए थे. 

फरीदकोट पुलिस ने फरवरी 2015 में इन अवैध हथियारों के खरीदारों को क्लीन चिट दे दी थी. अगस्त 2020 में ओकू ने इस मामले की नए सिरे से पड़ताल शुरू कर हथियारों के खरीदार व साजिश में शामिल चंडीगढ़ के गन डीलर सतीश कुमार, करनाल के गन डीलर राज चोपड़ा, मोगा के कारोबारी पंकज बंसल, मुक्तसर के गांव सप्पावाली के भूपिंदर सिंह, दिल्ली के अमित गोयल और कोटकपूरा के रोहित छाबड़ा को नामजद किया.

इनमें से सतीश कुमार व पंकज बंसल को गिरफ्तार भी कर लिया. केस का मुख्य आरोपी रणजीत सिंह डुपला जमानत मिलने के बाद विदेश फरार हो चुका है जिसे अदालत ने भगोड़ा करार किया हुआ है. अभी इस केस में ओकू कई लोगों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया हुआ है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हैवानियत की हदें पार… पिता ने किया 10 माह की बेटी का बलात्कार

Next Post

मीडिया की आजादी कुचलने की कोशिश ना करे कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर

Next Post
प्रकाश जावड़ेकर ने हथिनी की मौत पर मांगी रिपोर्ट, पर्यावरण मंत्रालय गंभीर

मीडिया की आजादी कुचलने की कोशिश ना करे कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d