BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क लूटेरों की पिटाई से वृद्ध की मौत

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
सड़क लूटेरों की पिटाई से  वृद्ध की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वाः  गढ़वा-मझिआंव रोड में मेराल थाना क्षेत्र के हारनदूब  के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात लुटेरों ने रास्तेख से गुजर रहे राहगीरों से जबरदस्त लूटपाट व मारपीट की. 10 से 15 की संख्या में हथियारों से लैस लुटेरों ने लगभग दो घंटे तक राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लुटेरों द्वारा की गई मारपीट में गढ़वा थाना क्षेत्र के गढ़वा शहर के शरीफ मोहल्ला निवासी जफर खान 58 वर्ष की मौत हो गई. जबकि गढ़वा शहर के नगवां मोहल्ला निवासी अब्दुल मन्नान व पठान टोली निवासी शोएब अहमद घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि जफर खान मोटरसाइकिल से मझिआंव थाना क्षेत्र के कामत मजार में आयोजित जलसा से वापस घर लौट रहा था. इस दौरान रात करीब 11 बजे हारनदूब के समीप सड़क लुटेरों की चपेट में आ गए. लुटेरों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की. उसके सिर में गंभीर चोट लगी. राहगीरों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. रिम्स में इलाज के दौरान जफर खान ने गुरुवार को अलसुबह दम तोड़ दिया.

हारनदूब में लुटेरों की चपेट में आए एक अन्य भुक्तभोगी शोएब अहमद ने बताया कि वह अब्दुल मन्नान के साथ मझिआंव थाना क्षेत्र के कामत स्थित मजार से फतेहा करा कर लौट रहा था. रात करीब 10:35 बजे वह हारनदूब के समीप पहुंचा था. तभी दो-तीन लोगों ने इनकी मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया. लेकिन रात होने के कारण चालक अब्दुल मनान ने मोटरसाइकिल नहीं रोकी. वहां से 20-30 गज आगे जाने के बाद करीब एक दर्जन लोगों ने इनकी मोटरसाइकिल को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

मोटरसाइकिल चालक अब्दुल मन्नान हेलमेट पहने हुए थे. लुटेरों के डंडे के प्रहार से उनका हेलमेट टूट गया. इस दौरान लुटेरों ने इन दोनों के साथ मारपीट कर पैसे व मोबाइल छिन लिए. अब्दुल मन्नान से 1900 रुपये तथा शोएब अहमद से 12 हजार रुपये लूट लिए. शोएब ने बताया कि मझिआंव की ओर से आ रहे चारपहिया वाहन की लाइट देखकर लुटेरों ने इन दोनों को वहां से जाने दिया. शोएब अहमद के अनुसार उस समय सड़क पर इक्के-दुक्के वाहन गुजर रहे थे. लुटेरे मोटरसाइकिल सवारों को रोककर उनसे लूटपाट व मारपीट कर रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनडीआरफए को दिये गये 4000 सोलर लैंप, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाया गया है सोलर लैंप

Next Post

नगर आयुक्त मेरे पत्र का जवाब राजनीतिक व्यक्ति की तरह दे रहे हैः मेयर आशा लकड़ा

Next Post
नगर आयुक्त मेरे पत्र का जवाब राजनीतिक व्यक्ति की तरह दे रहे हैः मेयर आशा लकड़ा

नगर आयुक्त मेरे पत्र का जवाब राजनीतिक व्यक्ति की तरह दे रहे हैः मेयर आशा लकड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d