सिकन्दर शर्मा,
दुमका: रामगढ़ प्रखंड स्थित बूढ़ीझुलवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पिछले कई दिनों से ताला बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है.
प्रखंड मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर स्थित इस विद्यालय का प्रबंधन इतना लापरवाह है कि ग्रामीणों की बात भी अनसुनी कर दी जाती है.
इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार मांझी से पूछे जाने पर बताया गया कि दो टीचर चुनाव ड्यूटी में है, जबकि अन्य दो टीचर किस कारण विद्यालय नहीं आ रहे है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीसी से कर अनुपस्थिति रहने वाले टीचर्स पर कार्रवाई की मांग की है.

