BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओम बिड़ला ने कहा, भारत में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in समाचार
ओम बिड़ला ने कहा, भारत में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत

Om Birla said, democracy

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र काफी मजबूत है. उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के लोकतांत्रिक चरित्र को न तो मुगल शासक और न ही ब्रिटिश नुकसान पहुंचा सके. ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं.

ओम बिड़ला ने कहा कि दुनिया के हर कोने से भारत की देवभूमि पर लोग आए. उन्होंने यहां आकर मानवता के मूल्यों और भाईचारे को समझने की कोशिश की. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ओम बिड़ला ने कहा, ‘भारत के लोकतंत्र की जड़ें प्राचीन काल से ही काफी मजबूत रही हैं. इसलिए भारत में शासन करने वाले मुगल और उसके बाद ब्रिटिश भी भारतीय समाज के लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा सके.’

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका है. भारत में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी लोगों को प्रभावित करने के लिए मीडिया का इस्तेमाल किया गया था. बिड़ला ने कहा कि हमारी संस्कृति सनातन है. भारतीय संस्कृति के कारण हमारे देश की विश्व में आज विशिष्ट पहचान है. हमारी संस्कृति मानवीय मूल्यों और भाईचारे का संदेश देती है.

उन्होंने कहा कि आज तकनीकी क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है. जिसे हम सोशल मीडिया के क्षेत्र में देख सकते हैं. आज मीडिया के अंतर्गत फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसी चीजें शामिल हो गई हैं. ऐसे में इनका सही इस्तेमाल करना एक बड़ी चुनौती है.

लोकसभा में शुक्रवार को महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला कुछ सांसदों के व्यवहार से काफी नाराज दिखे. हंगामे के बाद ओम बिड़ला जब सांसदों को समझा रहे थे तो इसी दौरान एक सांसद ने कुछ टिप्पणी की.

इसके जवाब में ओम बिड़ला ने कहा कि आप मुझे बैठे-बैठे आदेश मत दिया करें. इनको बुला लो …उनको बुला लो. बैठकर आदेश देने की व्यवस्था को बंद कर दो. नहीं तो मैं आपको सदन से बाहर निकालने के लिए कहूंगा. ऐसे नहीं चलने वाला.

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसदों से कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं. राजनीतिक टिप्पणी करने के बाद वेल में आकर किसी को धमकाना सही है क्या. स्पीकर जब बोल रहे थे इस दौरान कुछ सांसद हंगामा कर रहे थे. एक सांसद से ओम बिड़ला ने कहा कि आप बैठिए. मैं जब बोल रहा हूं तो सारा सदन क्यों बोल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली विस चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार प्रत्येक बूथ पर बिताएंगे रात

Next Post

गाजा विद्रोहियों ने इजरायल में दागे रॉकेट

Next Post
गाजा विद्रोहियों ने इजरायल में दागे रॉकेट

गाजा विद्रोहियों ने इजरायल में दागे रॉकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d