BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओम बिड़ला ने लिया कांग्रेस के 7 सांसदों का निलंबन वापस

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
ओम बिड़ला ने लिया कांग्रेस के 7 सांसदों का निलंबन वापस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कांग्रेस के निलंबित सात सांसदों का निलंबन बुधवार को वापस ले लिया. दिल्ली हिंसा पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर हुए हंगामे के बाद कांग्रेस के सात सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. इस मुद्दे को देखने के लिए गठित एक उपसमिति के सदस्यों के साथ लोकसभा अध्यक्ष की बैठक के बाद निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया गया.

पिछले सप्ताह कांग्रेस सांसदों द्वारा काफी तीखा व्यवहार देखने को मिला था. संसद की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष की बातें भी नहीं सुनी जा रही थी, जिसके बाद सांसदों को निलंबित कर दिया गया था. इसके एक दिन बाद ही उपसमिति का गठन कर दिया गया था.

यह निलंबन बाकी बचे पूरे बजट सत्र के लिए रहना था, जो तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

जिन कांग्रेस सदस्यों को निलंबित किया गया था, उनमें टी.एन. प्रतापन, दीन कुरिकोष, गौरव गोगोई, उन्नीथन, गुरप्रीत सिंह औजला, बेनी बेहनन और मणिकम टैगोर शामिल हैं.

इन सांसदों को तब निलंबित किया गया, जब उन्होंने एक विधेयक की प्रति छीन ली, कागजात फाड़ दिए और उन्हें राम देवी की ओर फेंका, जो उस समय अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान थी.

संसद की कार्यवाही छह मार्च को स्थगित होने के बाद बुधवार को फिर से शुरू हुई.

दो मार्च को फिर से शुरू हुए बजट सत्र में हंगामे के कारण कामकाज नहीं हो पा रहा है. क्योंकि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां दिल्ली में हुई हिंसा पर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं और कार्यवाही बाधित कर रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक और खलासी घायल

Next Post

कोरोना वायरस बना काल: सरकार ने जारी किए नए नियम, भारत आने वाले यात्री जहाजों पर लगा प्रतिबंध

Next Post
कोरोना वायरस बना काल: सरकार ने जारी किए नए नियम, भारत आने वाले यात्री जहाजों पर लगा प्रतिबंध

कोरोना वायरस बना काल: सरकार ने जारी किए नए नियम, भारत आने वाले यात्री जहाजों पर लगा प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d