BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उमर अब्दुल्ला ने नजरबंदी में 6 लोगों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, पिता को नहीं मिली मुलाकात की इजाजत

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
उमर अब्दुल्ला ने नजरबंदी में 6 लोगों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, पिता को नहीं मिली मुलाकात की इजाजत
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को इस बार नजरबंदी में महज छह लोगों के साथ अपना 50वां जन्मदिन मनाया. हर साल परिवारवालों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाने वाले उमर अब्दुल्ला ने इस बार नजरबंदी में महज छह लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला से मिलने के लिए केवल छह लोगों को इजाजत मिल पाई. यहां तक की उनसे कुछ दूर पर नजरबंद पिता फारूक अब्दुल्ला भी उनसे नहीं मिल पाए.

मालूम हो कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से ही दोनों लोग नजरबंद हैं. पिता फारूक अब्दुल्ला को उनके घर में ही जेल बनाकर नजरबंद किया गया है. वहीं उनसे कुछ दूर पर स्थित श्रीनगर के एक गेस्टहाउस को जेल बनाकर बेटे उमर अब्दुल्ला को नजरबंद रखा गया है.

जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला की छोटी बहन साफिया ने बताया कि मेरे पिता(फारूक अब्दुल्ला) अपने बेटे को जन्मदिन की मुबारकबाद भी नहीं दे पा रहे हैं. इसे लेकर वो सुबह से ही बहुत दुखी हैं. अगर आज वो बाहर होते तो भईया को सबसे पहले वही बधाई देते.

मंगलवार शाम करीब चार बजे उमर अब्दुल्ला की मां, बहन, दो चचेरे भाई और दो अन्य रिश्तेदार जन्मदिन का केक लेकर जेल पहुंचे थे. साफिया ने बताया कि उमर के कुछ दोस्तों ने भी उनसे मिलने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में वर्ष 2020-21 में ओपन यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना

Next Post

तीन सेट में पर्चा दाखिल करेंगे गुरुजी,13 को भी करेंगे नामांकन

Next Post
तीन सेट में पर्चा दाखिल करेंगे गुरुजी,13 को भी करेंगे नामांकन

तीन सेट में पर्चा दाखिल करेंगे गुरुजी,13 को भी करेंगे नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d