BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 जुलाई को मोदी सरकार पेश करेगी ‘बचत बॉन्ड’

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
1 जुलाई को मोदी सरकार पेश करेगी ‘बचत बॉन्ड’
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सरकार ने एक जुलाई से टैक्सेबल फ्लोटिंग रेट वाले बचत बॉन्ड पेश करने का निर्णय लिया है. इससे लोगों को सुरक्षित सरकारी साधनों में निवेश करने का अवसर मिलेगा.

इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई योजना को 7.75 फीसदी वाले कर योग्य बचत 2018 के स्थान पर लाया जा रहा है. उक्त बॉन्ड को 28 मई 2020 से बंद कर दिया गया है.

बयान में कहा गया कि नए बचत बॉन्ड सात साल के होंगे और इनके ऊपर साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को ब्याज दिया जाएगा.

एक जनवरी 2021 को दिया जाने वाला ब्याज 7.15 फीसदी की दर से होगा. हर अगली छमाही के लिए छह-छह महीने के बाद ब्याज का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा. बयान में बताया गया कि इनके ऊपर ब्याज के एकमुश्त भुगतान का विकल्प नहीं होगा.

बॉन्ड का पुनर्भुगतान उसके जारी होने के सात साल पूरा होने पर किया जाएगा. हालांकि मंत्रालय ने कहा कि परिपक्वता से पहले बॉन्ड भुनाने का विकल्प वरिष्ठ नागरिकों की विशिष्ट श्रेणी को दिया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि इन बॉन्ड को न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम एक हजार रुपये प्रति इकाई की दर से जारी किया जाएगा.

इन्हें नकद, ड्राफ्ट, चेक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से खरीदा जा सकेगा. नकद से सिर्फ 20 हजार रुपये तक के बॉन्ड खरीदने की सुविधा होगी. सरकार की ओर से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करेगा. रिजर्व बैंक ने भी इस बारे में अलग से अधिसूचना जारी की है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सैलून खोलने की मिली इजाजत, लेना होगा अपॉइंटमेंट

Next Post

प्याज में छिपाकर तस्कर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ा

Next Post
प्याज में छिपाकर तस्कर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ा

प्याज में छिपाकर तस्कर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d