दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा होना वाला है, क्योंकि इसी महीने फ्रांस से 6 और राफेल विमान आने वाले हैं. भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां से वह 6 राफेल लड़ाकू विमानों को भारत रवाना करेंगे.
फ्रांस यात्रा के दौरान राकेश भदौरिया 21 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के मरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से छह राफेल लड़ाकू विमानों को हरी झंडी दिखाकर भारत के लिए रवाना करेंगे. ये लड़ाकू जेट पश्चिम बंगाल के हासिमारा में दूसरे राफेल स्क्वाड्रन को सक्रिय करने के लिए मंच तैयार करेेंगे.
बता दें कि भारतीय वायुसेना प्रमुख 20 अप्रैल से फ्रांस का दौरा करने वाले हैं, और 23 अप्रैल तक वह फ्रांस में रहेंगे. छह राफेल विमान पहले 28 अप्रैल को भारत के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन एयर चीफ मार्शल भदौरिया के यात्रा के आयोजन के बाद इसे एक सप्ताह पहले रख लिया गया.

