BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चौथी बेटी होने पर जवान ने पहले बच्चियों को कुएं में फेंका फिर लगा ली फांसी

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in समाचार
चौथी बेटी होने पर जवान ने पहले बच्चियों को कुएं में फेंका फिर लगा ली फांसी
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात (राजकोट): एक पिता ने अपनी तीन बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली.

मृतक की पहचान जूनागढ़ के रहने वाले रसिक सोलंकी के रूप में की गई है जो जीआरपी का एक जवान था.

दरअसल रसिक की शादी को 10 साल हो चुके हैं. रसिक की तीन बेटियां थी. रसिक बेटा चाहता था. रसिक की पत्नि को जब चौथी बार भी बच्ची हुई तो रसिक दुखी हो गया. लगभग दो हफ्ते पहले ही रसिक की पत्नि ने चौथे बच्चे को जन्म दिया. दो दिन पहले ही रसिक की पत्नि अपनी नवजात बच्ची को लेकर कुछ दिनों के लिए अपने मायके चली गई.

इसी बात का फायदा उठाकर रसिक ने आज दोपहर तीनों बच्चियों को बाइक पर बिठाया और गांव के बाहर खेतों में ले गया.

रसिक ने कथित तौर पर तीनों बच्चियों को खेत में मौजूद 100 फीट गहरे कुएं में ढ़केल दिया और खुद पेड़ पर फांसी लगा ली. ये खेत लालजी का है. इस खेत में काम करने वाले एक मजदूर ने रसिक को देखने के बाद रसिक के भाई वाल्जी को सूचित किया.

आपको बता दें कि वाल्जी ने अपने भाई को तीनों बच्चियों के साथ गांव के बाहर जाते देखा था.

वाल्जी ने खेत में अपने भाई रसिक को पेड़ से लटकता हुआ पाया. बच्चियों का ढूंढा तो बच्चियों के शव कुएं में तैरते हुए मिले. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला गया. उप-निरीक्षक एम सी चुडस्मा, भेसन पुलिस स्टेशन के ने बताया कि रसिक तीन बेटियों के बाद एक और बेटी होने से खुश नहीं था इसलिए ऐसा कदम उठाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एग्जिट पोल के अलग-अलग दावे, भाजपा को झटका लगने की संभावना

Next Post

होटल के कमरे से मिला एक व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

Next Post
होटल के कमरे से मिला एक व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

होटल के कमरे से मिला एक व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d