BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्ता में आने पर भारत के साथ संबंध और मजबूत करना प्राथमिकता होगी: जो बाइडेन

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
सत्ता में आने पर भारत के साथ संबंध और मजबूत करना प्राथमिकता होगी: जो बाइडेन

सत्ता में आने पर भारत के साथ संबंध और मजबूत करना प्राथमिकता होगी: जो बाइडेन

Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर नवम्बर में वह चुनाव जीत जाते हैं, तो अमेरिका के ”स्वाभाविक साझेदार” भारत के साथ संबंध मजबूत करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी. बाइडेन ने बुधवार को चंदा एकत्रित करने के लिए ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के संबंधों पर किए गए सवाल के जवाब में कहा, ”भारत को हमारी और अपनी सुरक्षा के लिए क्षेत्र में हमारा साझेदार होने की आवश्यकता है.”

‘बीकन कैपिटल पार्टनर्स’ के प्रमुख एवं सीईओ एलन लेवेंथल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम में पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका ”स्वाभाविक साझेदार” है.

भारत के अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होने संबंधी सवाल पर बाइडेन ने कहा, ” यह रणनीतिक साझेदारी हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण है.” उप राष्ट्रपति के तौर पर अपने आठ साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ”करीब एक दशक पहले हमारे प्रशासन में अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता कराने में निभाई भूमिका पर मुझे गर्व है, जो कि एक बड़ा समझौता है.”

बाइडेन ने कहा, ”हमारे संबंधों में महान प्रगति के द्वार खोलने में मदद करना और भारत के साथ हमारी सामरिक साझेदारी को मजबूत करना ओबामा-बाइडेन प्रशासन में एक उच्च प्राथमिकता थी और अगर में राष्ट्रपति चुना गया, तो आगे भी एक उच्च प्राथमिकता होगी.”

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तरीकों पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा, ” ट्रम्प ने शुरुआत से ही चेतावनी को नजरअंदाज किया, तैयारी करने से मना किया और फिर देश की रक्षा करने में नाकाम रहे. ”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से लटकती मिली पुलिस कांस्टेबल की लाश

Next Post

विद्युत पोल में करंट, युवक की मौत

Next Post
विद्युत पोल में करंट, युवक की मौत

विद्युत पोल में करंट, युवक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d