BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार के 50 दिन पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने कहा : अबुआ राज की जगह नक्सली राज स्थापित हो गया

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in Uncategorized
हेमंत सरकार के 50 दिन पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने कहा : अबुआ राज की जगह नक्सली राज स्थापित हो गया

हेमंत सरकार के 50 दिन पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने कहा : अबुआ राज की जगह नक्सली राज स्थापित हो गया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार के 50 दिन के कार्यकाल पूरा होने पर कहा की अबुआ राज देने का वादा करके सत्ता में आई गठबंधन सरकार ने पहले 50 दिनों में नक्सलियों के राज को पुनर्स्थापित कर दिया.

पिछले 2 दिनों से लगातार गढ़वा और लोहरदगा में नक्सलियों के द्वारा बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया. प्रतुल ने कहा की नक्सलियों के द्वारा इस सरकार के 50 दिनों के कार्यकाल में 15 बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है. भाजपा की सरकार ने नक्सलियों को खदेड़ दिया था. आज फिर उनके दहशत का राज्य कायम हो गया है. प्रतुल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भाजपा के शासन काल में सुरक्षित रहने वाली सड़कों पर अब रात में पुलिस के द्वारा वाहनों का काफिला बनाकर एस्कॉर्ट करने की परंपरा शुरू हो गई है. प्रतुल ने कहा की हाल के दिनों में लेवी और रंगदारी मांगने के नाम पर नक्सलियों के द्वारा जमकर उत्पात मचाया जा रहा है और इनके द्वारा व्यवसायियों को सीधे फोन भी किया जा रहा है. सरकार नक्सलियों को नियंत्रण में रखने में पूरी तरीके से असफल रही है.

प्रतुल ने कहा की गिरिडीह में जहरीली शराब पीकर एक दर्जन से ज्यादा लोग मर गए और अभी तक इस कांड के असली सरगना की गिरफ्तारी नहीं हो पाई क्योंकि उसे शीर्ष में बैठे लोगों का संरक्षण मिला हुआ है.

इस सरकार के पहले 50 दिनों की उपलब्धियों में चाईबासा नरसंहार कांड में सात आदिवासियों की हत्या, लोहरदगा में सांप्रदायिक दंगे और वहां 10 दिन से ज्यादा लगा कर्फ्यू, जहरीली शराब से गिरिडीह में एक दर्जन से ज्यादा गरीबों की मौतें शामिल है. पूरे राज्य की विधि व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने पहले 50 दिनों के कार्यकाल का 20 दिन से ज्यादा का समय दिल्ली के कांग्रेस दरबार की हाजिरी में ही बिता दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने अवैध कोयला लदे 3 ट्रक पकड़ा, 5 गिरफ्तार

Next Post

सुनसान पड़े घर में हुई चोरी, 3 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Next Post
सुनसान पड़े घर में हुई चोरी, 3 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

सुनसान पड़े घर में हुई चोरी, 3 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d