रांची : 23 जून (मंगलवार) को प्रदेश भाजपा सभी 513 मंडलों में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाएगी. कार्यक्रमों के तहत 11 बजे पूर्वाह्न पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश प्रदेश कार्यालय में डॉ मुखर्जी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी सुखदेव नगर मंडल,रातू रोड में स्थित महानगर भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि देंगे. संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह 10 बजे पूर्वाह्न कोकर मंडल के बांधगाड़ी में (दीपाटोली सब्जी बाजार के पास) आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

