अमन राज,
गोड्डा (पथरगामा): ‘अपना खेत अपना दाना पेट काट नहीं देंगे खाजना’ इस नारे के साथ अंग्रेजी हुकूमत को गोड्डा की धरती से चैलेंज किया था, यहां के धरती पुत्र चानकु महतो ने.
विद्रोही करार देकर 15 मई 1856 को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था. रंगमटिया गोड्डा में जन्म दिवस 09 फरवरी और शहीद दिवस 15 मई को कई कार्यक्रम होते हैं.
इस बार आगामी 15 मई 2020 को हुल विद्रोह के महान योद्धा क्रांतिवीर चानकु महतो जी का 165वां शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव रंगमटिया गोड्डा में कोरोना के कारण स्मारक स्थल पर सभा व भीड़ लगाना प्रतिबंधित किया गया है.
उपरोक्त निर्णय स्मारक स्थल के व्यवस्थापक शहीद चानकु महतो हुल फाउंडेशन द्वारा सोशल डिसटेंसिंग के मद्देनजर लिया गया है. फाउंडेशन द्वारा आमजन के लिए सुझाव जारी कर कहा गया है कि सभी अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धांजली दे सकते हैं.
स्मारक स्थल पर पुष्पार्पण व धुप, तेल पानी एवं स्मरणांजली अर्पण फाउंडेशन के संयोजक अपने एक या दो सहयोगी सदस्य के साथ करेंगे.

