BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमचंद जयंती पर विशेष, रंगकर्मी दिनकर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जमशेदपुर व चाईबासा में बड़े भाई साहब की प्रस्तुति दी

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in Uncategorized
प्रेमचंद जयंती पर विशेष, रंगकर्मी दिनकर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जमशेदपुर व चाईबासा में बड़े भाई साहब की प्रस्तुति दी

प्रेमचंद जयंती पर विशेष, रंगकर्मी दिनकर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जमशेदपुर व चाईबासा में बड़े भाई साहब की प्रस्तुति दी

Share on FacebookShare on Twitter

चक्रधरपुर, चाईबासा : कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद  की 140वीं जयंती के अवसर पर जानेमाने स्टोरी टेलर सह साहित्यकार दिनकर शर्मा ने मुंशी प्रेमचंद द्वारा दो भाइयों के रिश्ते पर केन्द्रित कहानी बड़े भाई साहब की दो प्रस्तुति दी. पहली प्रस्तुति जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के द्वारा कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार में गूगल मीट के माध्यम से हुई. जिसे देश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्कारों, शिक्षाविदों और साहित्य के विद्यार्थियों ने देखा व सराहा.वहीं दिनकर की वाचन शैली,व प्रस्तुति को सराहा.

इप्टा चाईबासा द्वारा आयोजित प्रेमचंद जयंती समारोह में पुनः कहानी “बड़े भाई साहब” की दूसरी प्रस्तुति

दिनकर शर्मा के द्वारा चाईबासा के इफ्टा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रस्तुति प्रसारण किया गया. उपस्थित सीमित दर्शकों ने इस प्रस्तुति को गागर में सागर भरने वाला कला कहकर सराहना की. सभी ने प्रस्तुति देखने के उपरांत प्रशंसनीय लहजों भी अपनी प्रतिक्रियाएं प्रेषित की. कोविड संक्रमण के इस प्रतिकूल समय में प्रेमचंद  के रचना संसार की उपयोगिता व प्रासंगिकता पर इप्टा के रंगकर्मियों ने परिचर्चा भी की. प्रोफेसर प्रशांत,सहायक प्राध्यापक धनंजय, शीतल सुगंधिनी बागे, इप्टा, चाईबासा के संस्थापक तरुण मोहम्मद, सचिव संजय चौधरी, बासू मछुआ एवं उषा मिश्रा ने ‘बड़े भाई साहब की प्रस्तुति और प्रेमचंद की कृतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए. इस अवसर पर अध्यक्ष कैसर परवेज़, रोबिन्स कचमार, परवेज़ आलम, श्यामलाल दास, शिवशंकर राम,चिन्मय
व दिनकर शर्मा के सहयोगी सुशांत की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन व प्रमुख वक्ता की भूमिका रंगकर्मी देवेन्द्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरहरवा थाना में सभी पुलिसकर्मियों का कराया गया कोरोना जांच

Next Post

वैज्ञानिकों का दावा: पानी कोरोना वायरस को मारने में है सक्षम

Next Post
कोरोना आपदा में धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर बरतें सतर्कता

वैज्ञानिकों का दावा: पानी कोरोना वायरस को मारने में है सक्षम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d