BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेटी के कमरे में प्रेमी को देख बौखलाए परिजन, युवक को पीट-पीट कर मार डाला

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
बेटी के कमरे में प्रेमी को देख बौखलाए परिजन, युवक को पीट-पीट कर मार डाला

बेटी के कमरे में प्रेमी को देख बौखलाए परिजन, युवक को पीट-पीट कर मार डाला

Share on FacebookShare on Twitter

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोमवार रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिले उसके घर पहुंच गया. युवक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में उसके कमरे में देखकर परिजन आग बबूला हो गए और युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर उसकी इतनी पिटाई की गई की उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक के परिजनों ने लड़की के पिता-भाई और एक महिला के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है. हत्या की सूचना पर एसपी देहात और सीओ ने घटनास्थल का दौरा करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

वारदात बरेली जिले के फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र की है. शिवम (20) सब्जी बेचकर घर का गुजारा करता था. शिवम का पड़ोस की लड़की से प्रेम संबंध था. अवैध संबंधों के चलते लड़की गर्भवती हो गई. इसके बाद परिवार वालों ने बेटी को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी. सोमवार की रात लड़की ने शिवम को फोन करके घर बुला लिया, तभी वहां लड़की के परिजन पहुंच गए. शिवम को अपने बेटी के साथ देखकर परिजन बौखला उठे. परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने शिवम को बेरहमी से पीटा.

पिटाई से शिवम बेहोश हो गया. मोहल्ले में शोर सुनकर शिवम के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए. उन्होंने शिवम को गंभीर हालत में फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मंगलवार को शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिवार वालों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी. इसके बाद पुलिस ने लड़की के भाई पिता और मोहल्ले की एक महिला को हिरासत में लिया. पुलिस ने शिवम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. सीओ नागेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा

Next Post

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना कहा- खुद कहां रहते हैं पार्टी तक को नहीं पता

Next Post
नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना कहा- खुद कहां रहते हैं पार्टी तक को नहीं पता

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना कहा- खुद कहां रहते हैं पार्टी तक को नहीं पता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d