नई दिल्ली: ट्विटर पर सबसे चर्चित मुद्दा बन गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने का ट्वीट. यह टवीट देखते ही देखते ट्विटर पर सबसे चर्चित मुद्दा बन गया है. दो घंटे में ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया. वहीं, 70 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए. पीएम ने अपने इरादे की वजह नहीं बताई, न ही यह बताया कि क्या अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स डिलीट करेंगे या डिएक्टिवेट (निष्क्रिय) या उनसे केवल उनसे दूरी बना लेंगे.
प्रधानमंत्री द्वारा यह ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद ही ट्विटर पर #NoSir टॉप पर ट्रेंड करने लगा. दुनिया में यह हैशटैग तीसरा सबसे ज्यादा चर्चित हो गया. इसे समर्थन करने वालों ने पीएम से सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की. वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने इसे लेकर तंज कसा.
कयास लगाया जा रहा है की सरकार अपना एप तो नहीं ला रही
डॉ. संदीप मित्तल आईपीएस ने लिखा, यदि ऐसा करते हैं तो सोशल मीडिया कंपनियों के शेयर लुढ़क जाएंगे. देशद्रोहियों की दुकान बंद हो जाएंगी और भारत से कमाने वाली कंपनियां भारत को आंख दिखाना बंद कर देंगी. इसलिए इन्हें बैन किया जाए. रुद्र आर शर्मा ने लिखा, कोई भारतीय मीडिया प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी है. अगर ऐसा तो यह क्रांतिकारी कदम होगा.
यूजर

