रांची: शिक्षक दिवस के दिन प्राइवेट शिक्षक रांची के मोरहाबादी मैदान बाबू बटिका के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। नेशनल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने पत्र जारी कर बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार शिक्षक अपनी मांगो को लेकर धरना देंगे। शिक्षकों की मांग है कि इस कोरोना महामारी के बीच सरकार प्राइवेट स्कूलों पर ध्यान नहीं दे रही है, स्कूलों में शिक्षकों को वेतन देना अब स्कूल प्रबंधक के बस की बात नहीं रही पिछले 5 महीने से कोरोना महामारी के बीच स्कूल प्रबंधक के पास पैसा नहीं आने से स्कूल का बिजली बिल मेंटेनेंस करना भी काफी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि कई लोगों को अपना परिवार चलाना तक मुश्किल हो रहा है। स्कूल प्रबन्धक से जुड़े कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है। इन्हीं मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित की जाएगी। धरना प्रदर्शन सुबह 11 से 12 बजे तक किया जाएगा। जिसमे कई जिलों के शिक्षक शिक्षिका शामिल होंगे।

