रांची. 14 वित्त आयोग पंचायती राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा चल रहा 2 महीने से आंदोलन स्थगित किया गया. प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम द्वारा आश्वासन दिया गया है कि 15वें वित्त आयोग में निकाली गई बहाली में किसी भी 14 में वित कर्मी को हटाया नहीं जाएगा, बल्कि सभी कर्मी को 15वें वित्त के चयन में रखा जाएगा ,परंतु प्रतिनिधि मंडल द्वारा स्पष्ट बोला गया की बहाली प्रक्रिया को 1 माह के भीतर किसी भी परिस्थिति में पूरा कर मार्च तक सभी लोगों को ज्वाइन करवा लिया जाए .ताकि सभी कर्मी जाकर अपने अपने प्रखंड एवं ग्राम पंचायतों में विकास कार्य में सहयोग करेंगे .अगर यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है औरसभी कर्मियों को पुनः इसमें नहीं रखा जाता है एक भी कर्मी छूट जाते हैं तो बहाली प्रक्रिया को त्याग कर सभी कर्मी आंदोलन की शुरुआत करेंगे.
कर्मियों की ओर से कहा गया है कि पंचायती राज में समायोजन के लिए कुछ ठोस निर्णय लिया जाए अगर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो पुनः वे सभी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी जवाबदेही संविदा कर्मियों के प्रति लोक लुभावने वादे किए हेमंत सरकार की होगी .

