BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेआरडी टाटा की जयंती पर टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने वाटर फिल्टरेशन प्लांट समर्पित किया

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in Uncategorized
जेआरडी टाटा की जयंती पर टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने वाटर फिल्टरेशन प्लांट समर्पित किया
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: भारतरत्न जेआरडी टाटा की 116वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने रामगढ़ जिला, झारखंड के मांडू प्रखंड के भेलगढ़ा, केडला  नार्थ के समीप समुदाय के लोगों को एक ’वाटर फिल्टरेशन प्लांट’ समर्पित किया. डीबी सुंदर रामम, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल) ने मुख्य अतिथि के रूप में चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज), मनीष मिश्रा, जीएम, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन, और सौरव रॉय, चीफ, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के साथ वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

यह वाटर फिल्टरेशन प्लांट टाटा स्टील के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी की इंजीनियरिंग टीम का एक इन-हाउस इंजीनियरिंग चमत्कार है. 1500 वर्गमीटर के क्षेत्र में निर्मित इस प्लांट की कच्चा जल भंडारण क्षमता 200 किलो लीटर है. इससे प्रतिदिन 150 किलोलीटर जल फ़िल्टर कर स्वच्छ पेयजल बनाया जाएगा. कच्चे जल के फिल्टर की प्रक्रिया चार चरण वाले मॉडल से होगी, जिसमें मल्टी-ग्रेड फिल्टर-एक्टीवेटेड कार्बन फिल्टर -वाटर सॉफ़्नर चैम्बर- अल्ट्रा-वायलेट लैंप शामिल है. इस प्रक्रिया से गुजारने के बाद कच्चे जल को भारतीय मानक (आईएस10500 : 2012) के अनुसार स्वच्छ पेयजल में बदल दिया जाएगा.

इस सुविधा से हर दिन 4000 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे. इस सुविधा से न केवल भेलगढ़ा के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि इस क्षेत्र से सटे परिवारों पर भी असर पड़ेगा. इस सुविधा के साथ भूजल स्तर को संरक्षित करने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि वाटर फिल्टरेशन प्रक्रिया के लिए कच्चे जल को मुख्यतः आस-पास के बारहमासी स्रोतों से एकत्र किया जाएगा.

इस अवसर पर डीबी सुंदर रामम ने कहा, “यह एक गर्व का क्षण है, क्योंकि हम जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर भेलगढ़ा में अपने समुदायों के लिए इस तरह की एक महत्वपूर्ण संरचना का उद्घाटन कर रहे हैं. यहां ध्यान देने योग्य है कि यह प्रोजेक्ट रिकॉर्ड 8 महीनों के भीतर पूरी की गयी है, वह भी ऐसे समय में जब हम सभी एक अभूतपूर्व संकट से जूझ रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि यह सुविधा आने वाले समय में और अधिक जीवन को स्पर्श करेगी.”

वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए चाणक्य चौधरी ने कहा, “कोविड-19 के बीच स्वस्थ रहना और रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुझे खुशी है कि वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील सुनिश्चित कर रही है कि हमारे समुदायों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो. यह भी महत्वपूर्ण है कि हम समुदाय के बीच जल के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा दें.”

इस वर्चुअल उद्घाटन में साहबजी कुचरू, चीफ (ऑपरेशंस), वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, पी के श्रीवास्तव, चीफ (कैपेबिलिटी इन्हांसमेंट प्रोजेक्ट), रॉ मैटेरियल्स डिवीजन, टाटा स्टील, अनुराग दीक्षित, चीफ (क्यूएसई), वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, मयंक शेखर, चीफ (क्यूएबी), वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील के साथ-साथ कंपनी के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोफोर्स जैसा हाल न हो जाए, इसलिए किया राफेल डील का बचाव: बीएस धनोआ

Next Post

किसान ने आधुनिक तकनीक का किया बेहतरीन इस्तेमाल

Next Post
किसान ने आधुनिक तकनीक का किया बेहतरीन इस्तेमाल

किसान ने आधुनिक तकनीक का किया बेहतरीन इस्तेमाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d