BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री मिथिलेश की मांग पर सीएम ने 180 किमी पथ के नवीकरण व सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव पर दी स्वीकृति

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनी, समाधान का दिलाया भरोसा
Share on FacebookShare on Twitter

कुड़ू से लेकर गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा   तक एन0एच0 75 के नवीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का होगा कार्य

रांची: राज्य के पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक निर्वाचित होने के तत्काल बाद से ही गढ़वा जिला सहित पूरे पलामू प्रमंडल की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार प्रयत्नशील हैं. उनके प्रयास से गढ़वा जिले में विद्युत आपूर्ति की समस्या लगभग दूर की जा चुकी है. गढ़वा में शंखा से खजुरी तक बाईपास निर्माण की स्वीकृति मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा कराई जा चुकी है, जिसका टेण्डर अवॉर्ड हो चुका है तथा भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है. पलामू प्रमंडल में पानी की कमी दूर करने के लिए कनहर-सोन उद्वह पाईप लाईन जलापूर्ति एवं सिचाई योजना की स्वीकृति एक हजार करोड रूपयों से अधिक की प्राक्कलित राशि पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर के विशेष प्रयास से राज्य सरकार द्वारा सप्ताह भर पहले ही दी जा चुकी है. 

मंत्री मिथिलेश ठाकुर विगत एक वर्ष से एन0एच0-75 के अंश कुड़ू (जिला-लोहरदगा) से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज -गढ़वा- मेराल- नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक (लगभग 180 किलोमीटर) के भाग को फोरलेन बनवाने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे हैं. एन0एच0-75 के इस भाग को फोरलेन बनाने के लिए कई बार केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री एवं झारखण्ड के मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर चुके हैं. एन0एच0-75 के अंश कुड़ू से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज- गढ़वा- मेराल- नगरउंटारी होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा तक को फोरलेन बनाने की माँग को स्थानीय जनता द्वारा भी मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समक्ष रखा जाता रहा है. मिथिलेश ठाकुर स्वंय पलामू प्रमंडल की जीवनरेखा समान इस पथ को फोरलेन बनाने की आवष्यकता महसूस करते रहे हैं और इसके लिए प्रत्यत्नशील हैं.

केन्द्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रक्रिया में बिलम्ब की संभावना को देखते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक में एन0एच0-75 के अंश कुड़ू से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज-गढ़वा- मेराल- नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक के पथ को परिचालन योग्य (डवजवतंइसम) बनाने का आग्रह किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया की एन0एच0 75 का कुड़ू से लेकर गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक का भाग अत्यन्त जीर्ण-शीर्ण हो चुका है जिस पर आवागमन करना काफी कष्ट एवं कठिनाई भरा है. आए दिन इस राजमार्ग पर दुर्घटनाएँ होती रहती है. इस क्षेत्र की आम जनता काफी कठिनाई से आवागमन कर पाती है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है. तत्काल सड़क का निर्माण नहीं किये जाने पर सड़क का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा.

 मुख्यमंत्री ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा बताए गए तथ्यों के आलोक में तत्काल संज्ञान लेते हुए एन0एच0 75 के भाग कुड़ू (जिला-लोहरदगा) से लेकर चन्दवा- लातेहार- डाल्टनगंज-गढ़वा- मेराल -नगरउंटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक के भाग की सड़क का नवीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य राज्य सरकार द्वारा अपनी निधि से कराए जाने की सहमति दे दी है. शीघ्र ही उक्त कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उक्त सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु सहमति देने के लिए पूरे पलामू प्रमंडल की जनता की ओर से  मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बजट के नाम से झूठ फैला रही हैं सीतारमण: पी. चिदंबरम

Next Post

सीएम ने वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Next Post
सीएम पैतृक गांव नेमरा गांव पहुंचे

सीएम ने वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d