लखीसराय : सूर्य ग्रहण पर लोगों ने बड़हिया के गंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाई. सूर्य ग्रहण रविवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ जो 1 बजकर 35 मिनट तक रहा. ग्रहण के मद्देनजर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना की. सुबह से ही लोगों द्वारा घाटों पर ध्यान लगाकर जप-तप शुरू कर दिया गया है. ग्रहण काल में पूजा पाठ गंगा स्नान पूर्णत वर्जित होता है. जैसे ही ग्रहण का मोक्ष काल हुआ तो लोगों ने इसके बाद गंगा स्नान किया. माना जाता है कि ग्रहण काल में जप-तप करने से मन की और गंगा स्नान करने से तन की शुद्धि होती है. लोगों ने गंगा में डुबकी लगा पुण्य अर्जित किया.

