BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

8 आतंकियों के सफाए पर सेना और पुलिस ने की गुमराह युवाओं से मुख्यधारा में वापस आने की अपील

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
8 आतंकियों के सफाए पर सेना और पुलिस ने की गुमराह युवाओं से मुख्यधारा में वापस आने की अपील
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: जीओसी 15 कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने शोपियां और अवंतीपोरा मुठभेड़ को लेकर कहा कि हमने दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादियों को माग गिराया और इस साल अबतक 102 आतंकी मारे गए हैं. हमारे सैनिकों ने शानदार प्रदर्शन किया है. अवंतीपोरा में हमने मस्जिद को नुकसान पहुंचाए बिना तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. मैं शांति बनाए रखने के लिए कश्मीर के लोगों के प्रति आभारी हूं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि घाटी के माहौल में सामान्यता लाई जाए. उन्होंने कहा कि हम उन सभी का पुनर्वास करेंगे जो मुख्यधारा में वापस आना चाहते हैं.  इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे.

दिलबाग सिंह ने लोगों के सहयोग को भी सराहा. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से हम सफल ऑपरेशन को अंजाम दे पा रहे हैं. उन्होंने घाटी के उन युवाओं से मुख्यधारा में वापस आने की भी अपील की जो गुमराह होकर आतंक के रास्ते पर जा चुके हैं.

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हमने कई ऑपरेशन किए हैं और उनमें से ज्यादातर बिना किसी नुकसान के हुए हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं. मैं फिर कहूंगा कि किसी आतंकवादी को मारना हमारे लिए ख़ुशी की बात नहीं है, लेकिन जब उन्होंने ही ऐसा रास्ता चुना है तो हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है. हमें आवश्यक कार्रवाई करनी होगी जो हम कर रहे हैं और हम इसे जारी रखेंगे.
सिंह ने कहा कि आतंकी संगठनों में नई भर्ती में भारी कमी आई है. कहा कि अवंतीपोरा मुठभेड़ में स्थानीय जामिया मस्जिद का उपयोग आतंकवादियों द्वारा किया गया था. हमारे जवानों ने पूर्ण संयम बरता. मस्जिद को नुकसान पहुंचाए बिना इस ऑपरेशन को सफल बनाया. इसके लिए मैं स्थानीय लोगों के सहयोग को भी धन्यवाद देता हूं.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी कश्मीर, विजय कुमार(कश्मीर जोन) ने कहा कि घाटी में कार आईईडी ब्लास्ट एक गंभीर खतरा है. हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद के एक आईईडी एक्सपर्ट को मार गिराया गया था. लेकिन अभी दो और आईईडी एक्सपर्ट आतंकवादी हैं. जिनकी तलाश जारी है.

वहीं एक अन्य सैन्य अधिकारी ने कहा कि इस साल में जितने भी ऑपरेशन हुए उनमें सभी सुरक्षाबलों के बीच अच्छा समन्वय रहा है. सभी ऑपरेशन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे हैं. इन ऑपरेशन में बहुत कम नुकसान हुआ है. सुरक्षाबलों को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी के चलते हमारे जवान सफल ऑपरेशन को अंजाम दे पा रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेन से आ रहे लोग हो सकते हैं संक्रमित, रहें सावधान: CM रावत

Next Post

‘Reliance’ बनी 11 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली कंपनी

Next Post
‘Reliance’ बनी 11 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली कंपनी

'Reliance' बनी 11 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली कंपनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d