BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहले दिन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से होगी टीकाकरण की शुरुआत

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
पहले दिन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से होगी टीकाकरण की शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

कोविशील्ड टीका पूरी तरह से सुरक्षितःउपायुक्त

मेदिनीनगर:- कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को होगा. देश स्तरीय टीकाकरण अभियान की लॉन्चिंग के बाद पलामू जिले में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जायेगी. पहले दिन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पलामू जिले में टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी. निर्धारित स्थानों पर सफाई कर्मचारी को पहला टीका पड़ेगा. इसके बाद डॉक्टर को यह टीका दिया जायेगा. इसके साथ ही चिन्हित 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों  को कोविशील्ड का टीका पड़ेगा. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई कर्मचारी को कोविशील्ड टीका लगाये जाने के बाद खुद सिविल सर्जन टीका लगवायेंगे. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने दी. उन्होंने बताया की टीकाकरण को लेकर पलामू में तैयारी पूर्ण कर ली गई है. 

जिले में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने को लेकर उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि कोविड-19 से बचाव हेतु कोविशील्ड टीका 16 जनवरी 2021 से पलामू में पड़ना शुरू हो जाएगा. यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. टीका को लेकर किसी तरह से डरने या घबराने की बात नहीं है. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. उन्होंने कहा कि टीका को लेकर किसी तरीके की भ्रम या अफवाह नहीं फैलाएं. टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य खतरनाक वायरस के संक्रमण से व्यक्ति को बचाना है,  क्योंकि यह टीका सबसे पहले जनस्वास्थ्य की देखभाल में जुटे स्वास्थकर्मियों को ही दिया जा रहा है.  उन्होंने कहा है कि कोविड-19 से बचाव को लेकर कोविशील्ड टीका सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा तो है ही, इसके साथ अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और सामुदायिक संक्रमण की रोकथाम के लिए निरंतर अभ्यास पर भी जोर देना महत्वपूर्ण है. 

सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने बताया कि  कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जिला वैक्सिन स्टोर से निर्धारित कोल्ड चेन मेंटेन करते हुए कोविशील्ड वैक्सीन को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाए जाने की व्यवस्था की गई है. साथ ही टीकाकरण हेतु निर्धारित स्थल पर 10 व्यक्तियों को जमा होने के बाद वैक्सीन का वायल खोला जाएगा एवं चिन्हित व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एक वाइल में 10 डोज पड़ेंगे. टीका उन व्यक्तियों को दिया जाएगा, जिनका रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर हुआ है. टीकाकरण हेतु जिन लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हें एसएमएस के माध्यम से आवंटित साइट और समय की जानकारी दी गयी है. साथ ही चिन्हित लाभार्थियों को फोन के माध्यम से भी टीकाकरण के लिए संबंधित स्थल पर पहुंचने हेतु सूचना दी गई है. लाभार्थी को टीकाकरण हेतु आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य 

टीम रखेगी विशेष ध्यान

टीकाकरण हेतु टीम का गठन किया गया है, जिसके सदस्यों द्वारा लाभार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.  इसके लिए प्रवेश द्वार पर लाभार्थी के पंजीकरण की जांच फोटो आईडी सत्यापन और वैक्सीन प्रोटोकोल सुनिश्चित कराया जाएगा. वहीं कोविन सिस्टम में दस्तावेज को प्रमाणित कर सत्यापित किया जाएगा. इसके बाद उन्हें प्रतीक्षा रूम में टीकाकरण हेतु प्रतिक्षा करना होगा. नंबर आने पर उन्हें टीकाकरण कक्ष में ले जाया जायेगा और वहां वैक्सीनेटर लाभार्थी को टीका लगाने और एईएफआई का प्रबंधन करना सुनिश्चित करेंगे. टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक उन्हें ऑबजर्वेशन रूम में रखा जायेगा. किसी भी प्रतिक्रिया के लिए निगरानी करेगा और लाभार्थियों को जरूरी संदेश देगा. टीकाकरण के दौरान प्रत्येक निर्धारित स्थान पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जिसमें मेडिकल टीम लगाये गये हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके.

इन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा

कोविशील्ड टीका लेने हेतु निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्र स्थल पर चिन्हित लाभुक को रजिस्ट्रेशन की जांच होगी उन्हें मास्क दिया जाएगा. उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा और वे प्रतीक्षा रूम में बैठकर अपनी बारी का तब तक प्रतीक्षा करेंगे, जब तक उनकी बारी नहीं आ जाता है. नंबर आने पर ही वैक्सीनेशन रूम में जाएंगे, जहां उन्हें टीकाकरण किया जाएगा. टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. यदि कोई प्रतिक्रिया होती है, तो तुरंत रिकवरी रूम में ले जाया जाएगा, जहां उनकी जांच कर चिकित्सक द्वारा समुचित इलाज किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनआईए व झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड तथा 15 लाख का इनामी टीएसपीसी रीजनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

Next Post

गन्ना खेत में आग लगने से लाखों का नुकसान

Next Post
गन्ना खेत में आग लगने से लाखों का नुकसान

गन्ना खेत में आग लगने से लाखों का नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d