झारखंड भवन नई दिल्ली में स्थानिक आयुक्त एम आर मीणा तथा मुख्यमंत्री के निजी सचिव के पी बालियान ने कुमारी तन्वी गिरि के ओपन हार्ट सर्जरी के लिए एम्स के डॉक्टर डॉक्टर ए के बिसोई को विशेष आग्रह किया. डॉक्टर ए के बिसोई के पास अगले 2 वर्षों के लिए समय नहीं था. इनकी विशेष पहल पर समय की कमी के बावजूद डॉक्टर ए के बिसोई ने कुमारी तन्वी गिरि के ओपन हार्ट सर्जरी करने का समय दे दिया है.
ज्ञात हो कि जनसंवाद “सीधी बात कार्यक्रम” में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चतरा की रहने वाली 9 वर्षीय कुमारी तन्वी गिरि के ओपन हार्ट सर्जरी का गुणवत्तापूर्ण इलाज करने का निर्देश दिया था. जनसंवाद केंद्र में आई इस शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक लिया था. कुमारी तन्वी गिरि के परिवार से बात करने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल 9 वर्षीय इस बच्ची के इलाज के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया था.
मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर संज्ञान लेते हुए कुमारी तन्वी गिरि के इलाज के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल एवं मुख्यमंत्री के निजी सचिव के पी बालियान की पहल पर एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग की डॉ अनीता सक्सेना के पास बच्ची को एडमिट कराया गया था, जहां बच्ची का तुरंत प्रारंभिक इलाज शुरू किया गया था.

