रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री से NH75 और NH33 को जोड़ने वाली सड़क सहित अन्य कई सड़कों की चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण (सेंट्रल रिजर्व फंड) से करने की मांग की थी.
ज्ञात हो कि NH75 और NH33 को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी. चुकी राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इन सड़कों पर परिवहन का आवागमन अत्यधिक होता है.
यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने के कारण इन सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तथा रांची लोकसभा के अंतर्गत अन्य चार सड़कों की भी मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण करने की मांग की गई थी, जो निंलिखित है-
(1) तैमारा से खूंटी (लंबाई लगभग 34 किलोमीटर)
(2) धुर्व रांची से लोधमा -कर्रा- खूंटी (लम्बाई 41km लगभग)
(3) रिंगरोड भूसुर से चुकरू सिलादोन -खूंटी( लंबाई 28 km लगभग)
(4) हाजाम से हुटार NH 75 तक (लंबाई 18 किलोमीटर लगभग)
इन सभी काम को केंद्रीय सड़क निधि से करने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को पत्र भी प्रेरित कर दिया गया है. सांसद सेठ ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.
यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी.

