BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर अवैध गर्भपात मामले में प्रशासन ने की कार्रवाई

by bnnbharat.com
February 19, 2021
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर अवैध गर्भपात मामले में प्रशासन ने की कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

अवैध गर्भपात एवं अवैध क्लिनिक पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जाएंगे जांच अभियान- उपायुक्त

गिरिडीह:- राज्य के स्वास्थ्य मंत्री झ बन्ना गुप्ता के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी एवं सिविल सर्जन को डुमरी प्रखंड रंगामाटी बाईपास रोड स्थित आयुष्मान नर्सिंग होम का त्वरित निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का आवश्यक निर्देश दिया है. 

बता दें कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार के द्वारा उपायुक्त को सूचित किया गया कि डुमरी स्थित आयुष्मान नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात एवं अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है. इस पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जांच हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अवैध रूप से संचालित आयुष्मान नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है. 

इस संदर्भ में उपायुक्त के निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, सिविल सर्जन एवं रेफरल अस्पताल के प्रभारी पदाधिकारी ने आयुष्मान नर्सिंग होम का निरीक्षण कर नर्सिंग होम में उपस्थित कागजातों का जांच किया गया. तत्पश्चात पाया गया कि आयुष्मान नर्सिंग होम निबंधित नहीं है, तथा यहां कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं है. जांच टीम ने बताया कि आयुष्मान नर्सिंग होम में आउटडोर रजिस्टर, इमरजेंसी रजिस्टर, ऑपरेशन के समय उपयोग किए जाने वाला रजिस्टर, निश्चेतक आदि उपलब्ध नहीं था. उन्होंने बताया कि आयुष्मान नर्सिंग होम में एक मरीज महिला पाई गई, जो बेंका की रहने वाली है उसका ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था. इसके अतिरिक्त आयुष्मान नर्सिंग होम में उपस्थित कर्मी के द्वारा बताया गया कि हजारीबाग से डॉक्टर पितांबर नाम के एक व्यक्ति आते हैं जो मरीजों का ऑपरेशन व अन्य प्रक्रिया से संबंधित इलाज करते हैं. इस संदर्भ में सिविल सर्जन, गिरिडीह ने दूरभाष के माध्यम से सिविल सर्जन, हजारीबाग से बात कर डा पीताम्बर के बारे में जानकारी ली गई. सिविल सर्जन, हजारीबाग के द्वारा बताया गया कि यहां ऐसे नाम के कोई चिकित्सक नहीं है. इसके अतिरिक्त जांच टीम के द्वारा पाया गया कि आयुष्मान नर्सिंग होम में शल्य क्रिया से संबंधित सारे औजार उपलब्ध थे साथ ही वहां पर जांच घर भी था. इस दौरान जांच टीम को ऐसा प्रतीत हुआ कि वहां पर संभवत अवैध रूप से गर्भपात कराया जाता है. अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी ने बताया कि पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है एवं आयुष्मान नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है. तथा आयुष्मान नर्सिंग होम में पाई गई महिला मरीज को बेहतर इलाज हेतु रेफरल अस्पताल, डुमरी में एडमिट करा दिया गया है.

अवैध गर्भपात किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं, कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित करें- बन्ना गुप्ता

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि अवैध गर्भपात कराने के प्रयास हो रहे हैं, तुरंत उपायुक्त और सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि मामले का उद्भेदन कर कठोर कार्यवाई सुनिश्चित करें.उन्होंने कहा कि अवैध गर्भपात किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके रोकथाम के लिए सरकार गंभीर हैं, जो भी चिकित्सक या हॉस्पिटल ऐसा करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाई की जाएगी.

अवैध गर्भपात एवं अवैध क्लिनिक को रोकने के लिए छापेमारी अभियान में लाई जाएगी तेजी

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि अवैध गर्भपात एवं अवैध क्लीनिक को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय मोड में कार्य कर रहा है. साथ ही अवैध गर्भपात एवं अवैध क्लीनिक को लेकर जांच अभियान में तेजी लाई जाएगी. अगर भविष्य में इस तरह की कार्रवाई में किसी भी कर्मी की गलत संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुसूचित जातिअनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 22 मामलों में मुआवजा राशि भुगतान की मिली स्वीकृति

Next Post

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय और झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु एमओयू

Next Post
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय और झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु एमओयू

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय और झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु एमओयू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d