BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 500 बेड के नए भवन हेतु कार्यवाई शुरू, मिलेगी सरकारी इलाज की सुविधा

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से पहुंचेंगे झारखंडवासी: सीएम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पलामू को मायापुर गांव के कोरवा टोला में निवास करने वाले 30 परिवार को मनरेगा सहित सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर सूचित करने का निर्देश दिया है.

सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं-

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई है कि पलामू के रामगढ़ के हुटार पंचायत स्थित मायापुर गांव के कोरवा टोला में 30 आदिम जनजाति परिवार के लोग रोजगार से वंचित हैं. इन्हें मनरेगा के तहत रोजगार नहीं मिला है. कई लोगों को राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन समेत अन्य सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित नहीं किया गया है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया है.

.@DC_Palamu कृपया उक्त मामले की जाँच कर संबंधित परिवारों को मनरेगा सहित सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें। https://t.co/CpnRQG0kFZ

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 31, 2020

 

व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाया जाए-

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को एमजीएम में डिमना रोड निवासी संजय सिंह की इलाज के क्रम में हुए मौत मामले की जांच कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक और मेहनती स्वास्थ्य कर्मचारियों के बावजूद वर्षों से एमजीएम में ऐसी घटनाएं देखने को मिल रहीं हैं. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री से मामले में संज्ञान लेकर व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है.

500 बेड क्षमता के भवन का होगा निर्माण-

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने बताया कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही सुधार की दिशा में आदेशानुसार MGM कॉलेज के 500 बेड के नये भवन के लिए भी कार्यवाई शुरू कर दी गयी है, ताकि लोगों को भविष्य में उच्च गुणवत्ता के सरकारी इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके.

सांस लेने में थी परेशानी-

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जमशेदपुर स्थित एमजीएम में डिमना रोड निवासी 40 वर्षीय संजय सिंह को सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती किया गया. इमरजेंसी में बेड नहीं मिलने पर फर्श पर ही उनका ईसीजी किया गया. इस क्रम में उनकी मौत हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

Next Post

बस किराया दोगुनी पर चुप्पी, निजी बस संचालकों की चिंता पर मध्यस्थता करे सरकार: कुणाल षाड़ंगी

Next Post
बस किराया दोगुनी पर चुप्पी, निजी बस संचालकों की चिंता पर मध्यस्थता करे सरकार: कुणाल षाड़ंगी

बस किराया दोगुनी पर चुप्पी, निजी बस संचालकों की चिंता पर मध्यस्थता करे सरकार: कुणाल षाड़ंगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d