BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा है मास्क-अप कैम्पेन

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

बिना मास्क वाले 55 व्यक्तियों को ले जाया गया कोविड सेंसीटाईजेसन कैम्प

धनबाद:- उपायुक्त  उमाशंकर सिंह के निर्देश पर जिले में आज भी मास्क-अप कैंपेन चलाया गया.

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के उचित प्रबंधन तथा इसके फैलाव को खत्म करने के लिए सभी के सहयोग से आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु भारत सरकार, झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा बारंबार सभी नागरिकों को निर्देशित किया गया है. परंतु जिला अंतर्गत विगत दिनों में आमजनों के बीच भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग न करने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने की सूचना प्राप्त हो रही है जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ सकता है.

इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर की जानकारी को आमजन तक पहुंचाने एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार, 08 अप्रैल 2021 से प्रतिदिन प्रातः 8ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक मास्क अप कैंपेन अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शुक्रवार को झरिया बाजार, कतरास मोड़, करकेंद, भूली, बैंक मोड़, पुराना बाजार, नया बाजार, रेलवे स्टेशन, ओजोन प्लाजा, शक्ति मंदिर, सरायढेला, बिग बाजार, स्टील गेट, हीरापुर, सिटी सेंटर तथा गोविंदपुर के भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा बिना मास्क लगाए एवं सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे लोगों को जागरूक किया गया. 

इसके बावजूद भी कुछ नागरिक द्वारा इसका अनुपालन नहीं करने पर उन्हें बस के माध्यम से जैप-3 कैंप स्थित कोविड सेंसीटाईजेशन कैंप में लाया गया.

अनुमंडल पदाधिकारी   सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज कुल 55 व्यक्तियों को कोविड सेंसीटाईजेशन कैम्प में लाया गया. कैंप में सभी लोगों की कोविड जांच कराई गई. तत्पश्चात उन्हें जागरूकता से संबंधित फीचर फिल्म दिखाया गया. 

उन्होंने बताया कि सभी व्यक्तियों हेतु कैम्प में जलपान का प्रबंध किया गया है. अपराह्न 4 बजे तक बांड भरवाने के पश्चात सभी को छोड़ दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आयुक्त ने चुनाव प्रेक्षक कार्य से वापस आकर आज आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर का पदभार पुनः संभाला

Next Post

रामेश्वर उरांव ने मधुपुर में गठबंधन प्रत्याशी के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

Next Post
बेरमो विस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की दोगुना वोट से जीत होगी-रामेश्वर उरांव

रामेश्वर उरांव ने मधुपुर में गठबंधन प्रत्याशी के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d