BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, पूरे जोर शोर से प्रचार के लिए उतरेंगे सभी पार्टियों के दिग्गज.

by bnnbharat.com
October 26, 2020
in Uncategorized
बिहार में पहले चरण के चुनाव  प्रचार का आखिरी दिन आज, पूरे जोर शोर से प्रचार के लिए उतरेंगे सभी पार्टियों के दिग्गज.
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:-  बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए आज सोमवार को पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. ऐसे में आज राज्य में कई बड़ी चुनावी रैलियां होनी हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता आज जनता को संबोधित करेंगे.

जेपी नड्डा सोमवार को दो जगहों पर चुनावी रैलियां करेंगे:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दो जगहों पर चुनावी रैलियां करेंगे. नड्डा के अलावा बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और अभिनेता-सांसद रवि किशन आज चार चुनावी रैली करने वाले हैं. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संजय जायसवाल की तीन रैलियां होनी हैं.

नीतीश कुमार भी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे:

बीजेपी के अलावा जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. हालांकि नीतीश जिन 3 जगहों पर रैली करने जा रहे हैं वहां दूसरे चरण में मतदान होना है. राष्ट्रीय जनता दल भी मतदाताओं को लुभाने की हरसंभव कोशिश में लगा हुआ है. तेजस्वी यादव भागलपुर, खगडिया, वैशाली, बेगुसराय में जनसभा करेंगे. अकेले भागलपुर में तेजस्वी की 5 चुनावी जनसभा है. खगडिया में 4 के अलावा 4 अन्य जगहों पर चुनावी रैली करेंगे. यही नहीं बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

तेजस्वी ने ट्वीट कर जेडीयू-बीजेपी सरकार पर निशाना साधा:

वहीं इससे पहले आज सुबह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जेडीयू-बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा कि हमने ग़ैर वाजिब, जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर जनसरोकारी ज्वलंत मुद्दों को एजेंडा बनाया है. बिहार फिर देश को राह दिखा रहा है कि विषयक मुद्दों पर कैसे वोट पड़ता है. बिहार के कर्मठ युवाओं ने ठान लिया है कि अब रोजी-रोटी, नौकरी और विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर ही चुनाव होगा. जय हिंद.

पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को.

बता दें कि बिहार में इस बार 3 चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है और इसलिए पहले चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है. सभी दल मतदाताओं को लुभाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ा हादसा: बस में लगी आग जिंदा जला आदमी

Next Post

चिराग पासवान का ‘मंदिर कार्ड’, कहा- सिया बिन राम अधूरे हैं, इसलिए कराऊंगा सीतामढ़ी में सीता मंदिर निर्माण

Next Post
चिराग पासवान का ‘मंदिर कार्ड’, कहा- सिया बिन राम अधूरे हैं, इसलिए कराऊंगा सीतामढ़ी में सीता मंदिर निर्माण

चिराग पासवान का ‘मंदिर कार्ड’, कहा- सिया बिन राम अधूरे हैं, इसलिए कराऊंगा सीतामढ़ी में सीता मंदिर निर्माण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d