BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हम सब यह प्रण लें कि देश की एकता बनी रहे इसके लिए हम सभी सदैव तत्पर रहेंगेः उपायुक्त

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हम सब यह प्रण लें कि देश की एकता बनी रहे इसके लिए हम सभी सदैव तत्पर रहेंगेः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

सफाई मित्रों, नगर निगम के कर्मचारियों एवं कोविड नियमों के अनुपालन को लेकर दुर्गा पूजा समितियों को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

देवघर: आज देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के प्रतीक, भारत रत्न, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एकता के प्रतीक थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए न्यौछावर किया. वे भारत के सच्चे सपूत थें और उन्हीं की जयन्ती को आज हम सभी एकता दिवस के रूप मना रहे हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस सोच के साथ भारत का नेतृत्व किया और पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है और आवश्यक है कि उनके इस संदेश को हम अपने जीवन में उतारें और एकता के महत्व को समझें. हमारे देश की एकता और अखण्डता  अक्षुण्ण है. हमारे देश भारत की पहचान ‘‘अनेकता में एकता’’ है. शायद यही कारण है कि पूरे विश्व में भारत हीं एक मात्र ऐसा देश है, जहाँ विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति के लोग आपसी प्यार और सद्भावना के साथ एक-दूसरे का सम्मान करते हुए रहते हैं और सभी अपने धर्मों का पालन करते हुए देश की अखण्डता को बनाये हुए हैं.

इसके अलावे उन्होेंने कहा कि आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को हम सभी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं, ताकि उनके कार्यों को याद कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें. इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक ताकत उस देश की एकता में निहित होती है और यदि वहाँ के नागरिक आपस में मिलजुल कर रहे तो देश की अखण्डता को आसानी से बनाये रखा जा सकता है.

भारत को आजादी मिलने के पश्चात हमारे देश में 500 से अधिक रियासतें थी, जिन्हें आपस में मिलाकर एक देश का गठन करना मुश्किल था पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सूझ-बूझ, अथक प्रयास एवं इन रियासतों के प्रति स्पष्ट नीति के चलते इन सभी रियासतों का एकीकरण संभव हो सका. उन्होंने इन सभी रियासतों को एक साथ संगठित कर भारत को द्वारका से अरूणाचल प्रदेश एवं काश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़कर एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया. इसके बिना शायद वर्तमान भारत की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती थी.

वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवश्यक है कि हम सभी इसी प्रकार आपस में एकता बनाये रखेंय ताकि विश्व के अन्य देशों के समक्ष एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर सकें. ऐसे में हम सभी की यह जिम्मेवारी है कि जब भी एकता की बात आये तो हम सभी अपने धर्म, जाति से उपर उठकर एक सच्चे भारतीय की तरह कंधे से कंधा मिलाकर देश की अखण्डता के लिए अपनी भूमिका निभायें.

■ देशभक्ति से ओत-प्रोत कहानियों व खबरों को भी दें प्राथमिकताः उपायुक्त

कार्यक्रम के दौरान मीडिया बन्धुओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान में समाज को एक बेहतर आईना दिखाने का काम हमारे मीडिया मित्र करते हैं. ऐसे मे आप सभी से मेरा आग्रह होगा कि देशभक्ति से ओत-प्रोत कहानियों व खबरों को भी प्राथमिकता दें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को ये समझ आ सके कि कितनी कुर्बानियों और शहादत के बाद आज हम सभी अमन चैन से अपने देश में रह रहे हैं. 

● देश की अखण्डता बनी रहे इसी उद्देश्य से हम सभी ने ली है शपथः नगर आयुक्त

इसके अलावे नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जयंती के अवसर पर हमलोगों ने देश की एकता और अखण्डता बनी रहे इसी उद्देश्य को चरितार्थ करने के लिए हम सभी ने शपथ ली है.

● कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने दुर्गापूजा में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने वाले समितियों को किया सम्मानित

प्रथम स्थान कृष्णा पूरी पूजा समिति, द्वितीय स्थान बेलाबगान पूजा समिति, तृतीय स्थान मध्य बिलासी पूजा समिति को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावे सांत्वना पुरस्कार के रूप में घड़ीदार पूजा समिति, जसीडीह बाजार पूजा समिति, रोहनी भगवती मंदिर पूजा समिति, बैजनाथ मंदिर पूजा समिति एवं गौशाला पूजा समिति को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया.

● कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा

इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, नगर निगम के प्रबंधक सतीश कुमार दास व मृणाल कुमार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों आदि उपस्थित थे.

https://bnnbharat.com/election-campaign-will-end/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेरमो-दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए कल थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Next Post

इस दीपावली देसी दीयों से घर होंगे रौशन

Next Post
इस दीपावली देसी दीयों से घर होंगे रौशन

इस दीपावली देसी दीयों से घर होंगे रौशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d