BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त के अगुवाई में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान के प्रस्तावना का किया पाठ

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
टेली कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में एसडीओ जगन्नाथपुर करेंगे जन समस्याओं का निष्पादन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- आज 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में जिला दंडाधिकारी -सह- जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अगुवाई में संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर शपथ लिया गया कि “हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों कोः सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए. दृढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई (तिथि मार्गशीर्ष, शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं.“

शपथ ग्रहण के उपरांत उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश का संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया था जिसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था तथा संविधान सभा द्वारा संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर के अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था एवं संविधान सभा की 2 साल 11 महीने और 17 दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत भारतीय संविधान को तैयार किया गया. भारत का संविधान सभी लोगों के लिए समान कानून और समान अधिकार का आधार है और देश के हर नागरिक को संविधान से मिले अपनी मौलिक अधिकारों का उपयोग करना चाहिए. उपायुक्त के द्वारा इस दौरान देश में कानून का शासन स्थापित करने तथा जनसामान्य में कानून के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संविधान के प्रस्तावना में अंकित जनतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी सभी को दी गई.

इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी   एजाज़ अनवर, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी   शंकर एक्का, जिला पंचायती राज पदाधिकारी   विपिन कुमार सिंह, जिला विज्ञान एवं सूचना पदाधिकारी   सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेली कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में एसडीओ जगन्नाथपुर करेंगे जन समस्याओं का निष्पादन

Next Post

जिले में बच्चियों के घटते अनुपात दर को लेकर बेहतर रणनीति बनाने की आवश्यकताः-उपायुक्त

Next Post
जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन हो सख्ती सेः-उपायुक्त

जिले में बच्चियों के घटते अनुपात दर को लेकर बेहतर रणनीति बनाने की आवश्यकताः-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d