BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने संविधान प्रस्तावना से जुड़ी दी विस्तृत जानकारी

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय प्रांगण में सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी. साथ ही 11 मौलिक कर्तव्यों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गयी.

इस दौरान उपायुक्त ने देश में कानून का शासन स्थापित करने तथा जन सामान्य में कानून के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संविधान के प्रस्तावना में अंकित जनतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सभी को दी.

संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई और हमारे मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी….

इस दौरान उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि आज का दिन शपथ लेने का दिन है कि हम सब देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करें, जिससे संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर का सपना साकार होगा. इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश का संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया था. इस सभा के अध्यक्ष डा. राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था. संविधान सभा द्वारा संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डा. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था. संविधान सभा की 2 साल 11 महीने और 17 दिनों की कड़ी मेहनत से भारतीय संविधान तैयार हुआ. भारत का संविधान सभी लोगों के लिए समान कानून और समान अधिकार का आधार है. देश के हर नागरिक को संविधान से मिले अपने मौलिक अधिकारों का उपयोग करना चाहिए.

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी संविधान प्रस्तावना की शपथ….

हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई (तिथि मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, रांवत दो हजार छह विक्रमी) को एकदनुसार इस संविधान को अंगिकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, जिला अपूर्णि पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी परमेश्वर मुंडा, के साथ समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

Next Post

50 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ धराया एसआई

Next Post
घूस लेते रंगे हाथ धराया एएसआई अरूण कुमार वर्मा

50 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ धराया एसआई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d