BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवरात्र के अवसर पर राज्यवासियों को तारामंडल का तोहफ़ा, रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्रः सीएम

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in Uncategorized
नवरात्र के अवसर पर राज्यवासियों को तारामंडल का तोहफ़ा, रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्रः सीएम

On the occasion of Navratri, the gift of the planetarium to the people, Ranchi will become the national center of astronomical education: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें

  • उच्चस्तरीय तकनीकी शिक्षा के लिए अब राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं बच्चों को यहीं मिलेगी डिग्रियां

  • मुख्यमंत्री ने चिरौंदी स्थित साइंस सेंटर में नवनिर्मित वराहमिहिर तारामंडल का उद्घाटन किया

  • साइंस सेंटर परिसर में ही 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले इनोवेशन हब भवन का भी शिलान्यास किया

  • इनोवेशन हब से विज्ञान के विकास को बढ़ावा

  • समग्र विकास में विज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा. सरकार का विज्ञान और तकनीकी की प्रगति पर पूरा जोर है. समय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है. नई-नई तकनीकों को अगर हम बदलते समय के साथ नहीं अपनाएंगे तो चीजें समय के साथ आगे नहीं बढ़ पायेंगी. विज्ञान के विकास के बिना राज्य या देश तरक्की नहीं कर सकता. शिक्षा, कारोबार, उद्योग या फिर सरकारी मशीनरी इन सभी क्षेत्रों के विकास में विज्ञान और नई तकनीकों का महत्वपूर्ण स्थान है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को चिरौंदी स्थित साइंस सेंटर में नवनिर्मित वराहमिहिर तारामंडल एवं झारखंड प्रौद्योगिकी (टेक्निकल) विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे.

तारामंडल खगोलीय विद्या के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा

तारामंडल खगोलीय विद्या के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि वराहमिहिर तारामंडल झारखंड के छात्र-छात्राओं और शोधकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा. इन्हें खगोलीय विद्या के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा.

प्रोत्साहन राशि दे रही है सरकार

विज्ञान के प्रचार प्रसार एवं शिक्षाविद छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए अभियंत्रण एवं डिप्लोमा टॉपर को प्रोत्साहन राशि सरकार दे रही है. शोधकर्ता एवं कार्यशाला सेमिनार व्याख्यान आयोजन के लिए अनुग्रह राशि भी सरकार मुहैया करा रही है.

खगोलविद् वराहमिहिर के नाम पर है तारामंडल

वराहमिहिर तारामंडल झारखंड का पहला अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित तारामंडल है. इस तारामंडल का नाम बड़े चिंतन के साथ वराहमिहिर रखा गया है. वराहमिहिर महान दार्शनिक खगोलशास्त्री और गणितज्ञ थे. वराहमिहिर गुप्त काल के छठवीं सदी में उज्जैन में जन्म लिए थे.

इनोवेशन हब भवन का शिलान्यास

चिरौंदी स्थित इस साइंस सेंटर में ही एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से नई इनोवेशन भवन का भी शिलान्यास हो रहा है. इस भवन का भी निर्माण कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूरा करना राज्य सरकार का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हम ज्ञान विज्ञान एवं तकनीकी के युग में जी रहे हैं. वर्तमान समय की मांग है कि इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाय. इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने इनोवेशन हब भवन निर्माण करने का संकल्प लिया है. सरकार का लक्ष्य है कि यह कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूरा हो.

तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को काफी लाभ पहुंचेगा

नामकुम स्थित झारखंड प्रौद्योगिकी (टेक्निकल) विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन आज हो रहा है. इस विश्वविद्यालय के शुभारंभ होने से राज्य के तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को काफी लाभ पहुंचेगा. इस क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. उन्हें यहीं से डिग्रियां प्राप्त होंगी. तकनीकी के इस युग में बच्चे और ज्यादा मजबूत होंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वैज्ञानिकों ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे विकास देश को नए आयाम देंगे. मुख्यमंत्री ने विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं से अपील किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई करें और जीवन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें. आने वाले समय में झारखंड से भी वैज्ञानिक उभरकर देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन करें. उन्होंने राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तारामंडल पर बनाई गई लघु फिल्म भी देखी.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, सांसद रांची संजय सेठ, कांके विधायक जीतू चरण राम, मेयर रांची आशा लकड़ा, उच्च शिक्षा सचिव शैलेश कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक डॉ अरूण कुमार, सेंटर के कार्यपालक निदेशक जीएसपी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानवता हुई शर्मसार: परिजनों को अस्पताल से उपलब्ध नहीं कराया वाहन, रिक्शे पर ले गए शव

Next Post

सुशील मोदी को बयान देने के अलावा और कोई काम नहीं आता : श्याम रजक

Next Post
सुशील मोदी को बयान देने के अलावा और कोई काम नहीं आता : श्याम रजक

सुशील मोदी को बयान देने के अलावा और कोई काम नहीं आता : श्याम रजक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d