BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा ने एक शाम वीरों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा ने एक शाम वीरों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- देश में कोरोना काल के संकट में सामाजिक संगठनों एव विशेष व्यक्ति ने अहम भूमिका निभाते हुए अनवरत सेवा दी. जिसके चलते उन्हें कोरोना योद्धा की उपाधि दी गई. मंच के अध्यक्ष मनीष लोधा, सचिव अमित चौधरी ने कहा कि इस दौर में लोगों के लिए सेवारत ऐसे कई योद्धा वायरस की चपेट में आए, लेकिन हिम्मत न हारते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया. ऐसे कोरोना योद्धाओं के सम्मान में मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा ने अग्रसेन भवन अपर बाजार में एक शाम वीरो के नाम समान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निरंजन अग्रवाल (निदेशक वित्त सी.सी.एल. ) एवं विशिष्ट अतिथि श्री पवन शर्मा (प्रांतीय महामंत्री ,झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन) थे. मंच के अध्यक्ष मनीष लोधा, सचिव अमित चौधरी की देखरेख में हुए इस आयोजन में उन्होंने कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए पुष्प माला पहनाकर मोमेंटो की भेंट की गई. अध्यक्ष ने मंच के सभी पदाधिकारियों एव सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान हमारे सदस्यों ने अपना दायित्व निभाया है.

मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि अपनी जान का जोखिम लेकर जो लोग कोरोना के संकटकाल में आम लोगों की सुरक्षा कर रहे थे वे सम्मान के हकदार हैं. आज वक्त आ गया है कि हर व्यक्ति की जुबान पर इन कोरोना योद्धाओं की वीरगाथा हो. मंच ने 72वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सोनार गली स्थित मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा कार्यालय परिसर में प झंडोत्तोलन किया.

एक शाम वीरो के नाम कार्यक्रम के पहले मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने सत्र 2020-21 की आठवी कार्यकारिणी की बैठक गई. बैठक की शुरुआत करते हुए मंच के अध्यक्ष ने कार्यकारणी की बैठक में आए हुए रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष,एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने मंच के सदस्य को धन्यवाद देते हुए कहा कि मंच के परिवार जरूरतमंदों की सेवा लगातार करते आ रहा है. शाखा सचिव ने बताया कि सत्र 20-21 में अभी तक 340  सामाजिक कार्यक्रम किए जा चुके है. आनेवाले माह में किए जानेवाले कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई.

मंच ने मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया,सचिव मनोज चौधरी, अग्रवाल सभा से निवर्तमान अध्यक्ष पवन पोद्दार,उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल,सह सचिव अजय डिडवानिया,राजेश भरतिया,माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष शिव शंकर साबू,राँची चैम्बर के अध्यक्ष शंभू प्रसाद,उपाध्यक्ष हरि कनोडिया,मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा,उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित,दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष उमेद मल जैन,सचिव कमल जैन,आलू-प्याज संघ के अध्यक्ष राम लखन साहू,उपाध्यक्ष मदन प्रसाद,सचिव रोहित कुमार,राम इकबाल साहू, राँची सेवा समिति रमाशंकर बगड़िया,अरुण बाजोरिया,विजय सिखवाल,राम भारत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित सारडा,सेवा सदन ब्लड बैंक से शिखा जी,आशा जी,विवेक,डा.सुरेश अग्रवाल,अमित शर्मा,श्री रानी सती सेवा समिति,ओसवाल संघ,श्री कृष्ण प्रणामी सेवा से मनोज चौधरी,लक्ष्मी शर्मा,अतुल गेरा को समान्नित किया.

धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रीय गान कर कार्यक्रम को विराम दिया गया.

आज के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अशोक लाठ,मुकेश जाजोदिया,प्रभात साबू,मुकेश काबरा,वरुण जालान,बिष्णु प्रसाद,राजेश अग्रवाल, मयंक बुधिया,अभिषेक चौधरी, दीपक गोयनका,अजय खेतान,सनी टिबरेवाल,कन्हैया लाल भरतिया,भरत बगड़िया उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृमि दिवस के अवसर पर कृमि की दवा एल्बेंडाजॉल लेना न भुलें: उपायुक्त

Next Post

जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा,उपायुक्त छवि रंजन ने की समीक्षा,अभियंता को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निदेश

Next Post
जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा,उपायुक्त छवि रंजन ने की समीक्षा,अभियंता को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निदेश

जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा,उपायुक्त छवि रंजन ने की समीक्षा,अभियंता को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d