रांची:- पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. सदर थाना रांची और लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी के दौरान 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है. उनके पास से दर्जनों सिम एवं मोबाइल और साइबर अपराध में उपयोग में आने वाली उपकरणों को बरामद किया गया है.
पकड़े जाने के बाद अपराधियों ने पूछताछ में साइबर अपराध में सक्रिय संलिप्तता स्वीकार की है.
इन लोगों के द्वारा फोनपे, पेटीएम, बैंक आदि का कस्टमर केयर अधिकारी बन सामान्य लोगों को झांसे में लेकर उनसे बैंकिंग से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी किया करते थे.
इन अपराधियों के द्वारा हाल के दिनों में फोन पे इत्यादि में कैशबैक के नाम पर रिक्वेस्ट मनी लिंक अथवा रिक्वेस्ट मनी क्यूआर कोड भेज कर ठगी करते थे. इस संबंध में सदर थाना रांची में एफ आई आर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि कुमार मंडल कंचन मंडल विष्णु कुमार मंडल पंकज कुमार मंडल सलीम अंसारी और अमित कुमार राम शामिल है.
गिरफ्तार अपराधियों में से 2 अपराधियों के पूर्व में भी साइबर अपराध में साइबर अपराध का आरोप प्रकाश में आया है.
इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 32 सिम कार्ड, एक स्कीमिंग डिवाइस, एक पेन ड्राइव, 2 चार पहिया वाहन, 7 एटीएम कार्ड और 4,790 नकद रुपए बरामद किए गए.

