BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Y+ श्रेणी की सुरक्षा पर रवि किशन ने कहा धन्यवाद महाराज जी

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
Y+ श्रेणी की सुरक्षा पर रवि किशन ने कहा धन्यवाद महाराज जी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: बॉलीवुड में ड्रग्स का जो मामला सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आया है उसमें हर रोज नई परत खुल रही है. इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी संसद में उठाया था. इसके बाद से ही वे काफी चर्चा में हैं. इसी बीच अब रवि किशन को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. उन्होंने आज सुबह खुद ही इसकी जानकारी दी. सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो Y+  श्रेणी की सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है, इसके लिए मैं, मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद करती है. मेरी आवाज हमेशा सदन में गूंजती रहेगी’.

गौरतलब है कि सांसद रवि किशन ने आरोप लगाया था कि उन्हें ड्रग्स माफियाओं से धमकी मिल रही है. उन्होंने कहा था कि मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं, मैंने युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य के लिए आवाज उठाई है. मैंने कभी अपने जीवन की परवाह नहीं की.

धमकी दिए जाने के सवाल पर सांसद रविकिशन ने कहा था कि ‘मैं सही समय आने पर बोलूंगा. मैंने अपनी आवाज युवाओं, फिल्म इंडस्ट्री और बच्चों के भविष्य के लिए उठाई है. इसके लिए मैंने अपनी फिक्र भी नहीं की. देश के भविष्य के लिए दो-चार गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं है.’

बता दें कि सांसद रवि किशन ने बीते शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी से मुलाकात की थी. जिसके बाद सांसद रवि किशन ने ड्रग्स के मामले में आवाज उठाने के कारण उनके हाथ से दो बड़े प्रोजेक्ट के जाने की बात बताई थी. उन्होंने कहा था कि मुझे कोई परवाह नहीं है कि मेरे हाथ से एक फिल्म और एक वेब सीरीज चली गई क्योंकि मैंने देश के भविष्य और भारत के युवाओं के लिए आवाज उठाई है.

इस दौरान सांसद ने कहा था कि ऐसे नुकसान का मुझे अंदाजा था लेकिन मैं इन बातों से रुकने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि सदन में ड्रग्स का मामला उठाने के बाद कई फोन आए जिसमें उन्हें प्रोजेक्ट का हिस्सा न होने की बात कही गई. लेकिन मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाथरस गैंगरेप मामला: पीड़िता की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दबाया गया था गला

Next Post

हाथरस पीड़िता के परिवार से आज मिलने जाएंगे राहुल-प्रियंका

Next Post
हाथरस पीड़िता के परिवार से आज मिलने जाएंगे राहुल-प्रियंका

हाथरस पीड़िता के परिवार से आज मिलने जाएंगे राहुल-प्रियंका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d