BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सकारात्मक सोच व मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर रिपोर्टर ने दी कोरोना को मात

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
Corona Update India: संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख के करीब
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पत्रकार ने बतायी अपनी आपबीती

अररिया: जनसमस्यों पर आधारित एक रिपोर्ट तैयार करने के दौरान पिछले दिनों अररिया में एक पत्रकार कोरोना से संक्रमित हो गये. मूल रूप से दरभंगा जिला निवासी पत्रकार ने बताया कि एक न्यूज स्टोरी कवर करने के दौरान उनका बदन अचानक से बहुत गर्म हो गया. सिर में दर्द व भारीपन महसूस हो रहा था. गले में खराश व जलन की अनुभूति हो रही थी. आरिफ बताते हैं कि अचानक से सब कुछ अटपटा महसूस होने लगा. अपनी सेहत की फिक्र सताने लगी. उन्होंने बताया, स्टोरी करने के दौरान बहुत से लोगों के संपर्क में आना होता है. स्टोरी छोड़ तत्काल जांच कराने अस्पताल पहुंच गया. जांच का सैम्पल दिया. और वहीं बैठ रिपोर्ट का इंतजार करने लगा.

सारा खेल आत्मविश्वास का है, इसे बनाये रखें

पत्रकार बताते हैं कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तो जैसे उनके होश उड़ गये. हर तरफ निराशा व तनाव था. फिर उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में एएनएम सेंटर फॉरबिसगंज स्थित क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया. जहां उन्हें आइसोलेट होना था. सेंटर पर पहले से ही कोविड संक्रमित 30 मरीज़ थे, पहली रात तो आंखों से नींद पूरी तरह गायब थी, रूम में वह और उनके साथ कोरोना था बस और कोई नहीं, इस महामारी के डर ने रात भर बेचैन रखा. जब डॉक्टर चेकअप के लिए आए तो उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाते हुए कहा कि “सारा खेल आत्मविश्वास का है, इसे बनाए रखो,  तुम्हें इस कोरोना से लड़ना है और जंग जीतना है, मुझे विश्वास है तुम जरूर जीतोगे.”

चुनौती के वक्त दोस्त व परिवार वालों ने दी हिम्मत

पत्रकार बताते हैं, दोस्त व परिवार वाले समय समय पर फोन पर उनका आत्मविश्वास बढाते रहे. बकौल पत्रकार 24 घंटे एक बंद कमरे में अकेले समय बिताना उनके लिये किसी चुनौती से कम नहीं था. इस दौरान मन में चल रहे असंख्य नाकारत्मक विचारों को हराने के लिये उन्होंने उपयोगी किताबें पढ़ना शुरू कर दिया. लिखने का शौक तो था ही, छोटी छोटी कहानी लिखना शुरू कर दिया. मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने का एक यही जरिया था. गुजरते वक्त के साथ आत्मविश्वास बढ़ता गया. जैसे तैसे 10 दिन बीत गये. दूसरा रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जान में जान आयी. ऐसा लगा मेरा खोया जहान मुझे फिर से मिल गया हो.

आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच से जीती जा सकती है कोई भी जंग

क्वारंटाइन अवधि के दौरान मेरे साथ, मेरी तन्हाई के साथ अगर कुछ था तो वो था कोरोना. मुश्किल से बिताये गये इन दस दिनों ने मुझे सिखाया की आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के दम पर मुश्किल से मुश्किल चुनौती को भी मात दिया जा सकता है. कोविड सेंटर से लौटने के बाद एक नई जिंदगी महसूस कर रहा हूं. बस लोगों से यही गुजारिश है कि जब तक कोरोना का कोई पुख्ता इलाज नहीं आ जाता तब तक अधिक से अधिक समय घर पर अपने परिवार के लोगों के साथ बितायें और हां, नियमित रूप से मास्क का उपयोग करें. बार बार हाथों को सैनिटाइज करते रहें. सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें ताकि आप और आपका परिवार इस वैश्विक महामारी की चपेट से बचा रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा के पूर्व विधायक राघव शरण पांडे ने निर्दलीय दाखिल किया नामांकन

Next Post

सिसोदिया ने किया श्रम कार्यलाय का निरीक्षण

Next Post
कैबिनेट के काम से दिल्ली की जनता खुश: मनीष सिसोदिया

सिसोदिया ने किया श्रम कार्यलाय का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d