BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद महेश पोद्दार के निशाने पर नगर विकास विभाग, ट्वीट कर कहा- फिर फंसेगा रातू रोड फ्लाईओवर का मामला

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
सांसद महेश पोद्दार के निशाने पर नगर विकास विभाग, ट्वीट कर कहा- फिर फंसेगा रातू रोड फ्लाईओवर का मामला

On the target of MP Mahesh Poddar, the Municipal Development Department tweeted and said that the matter of Ratu Road flyover will be stranded again.

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने एक बार फिर राज्य के नगर विकास विभाग को निशाने पर लिया है. इस बार हरमू रोड और रातू रोड फ्लाईओवर के मसले पर पोद्दार ने नगर विकास विभाग को घेरा है. पोद्दार ने ट्वीट कर स्पष्ट कहा है कि एक बार फिर हरमू रोड और रातू रोड फ्लाईओवर का DPR तैयार किया गया है. लेकिन दोनों की क्रासिंग के मसले पर असमंजस अब तक बरकरार है. फिर से रोटरी बनाने का प्रस्ताव है. इसके लिए अतिरिक्त जमीन भी चाहिए. यानि फुलप्रूफ प्रपोजल नहीं है. अगर जमीन उपलब्ध न हुई तो फिर फंसेगा मामला. इससे पहले भी पोद्दार ने ट्वीट कर कहा था कि हरमू रोड फ्लाईओवर को मारवाड़ी भवन के पास सरफेस लेवल में लाया जाय और न्यू मार्केट चौराहे पर रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे से क्रॉस करा दिया जाय. काम हो जाएगा, अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नगर विकास मंत्री ने भी स्वीकार किया था कि है पेंच

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने स्वीकार किया था कि रातू रोड फ्लाईओवर के निर्माण में पेंच है. उन्होंने इसका बैकग्राउंड बताते हुये कहा था कि पहले यह कार्य एनएचएआइ को सौंपा गया था. इसका डीपीआर भी बना. लेकिन बाद में पता चला कि एनएचएआइ फोर लेन से नीचे की सड़क नहीं बनाता है. फिर इसे थ्री लेन का किया गया. इस बीच हरमू रोड का मामला आ गया. जिसके बाद मेकन ने डीपीआर बनाया. फिर भी जमीन अधिग्रहण की बात आई. डीपीआर बनने में समय लगा. जब डीपीआर बना तो न्यू मार्केट के समीप समस्या आई. फिर कंसलटेंट बदला गया. अब डीपीआर बनाकर एनएचएआइ को दिया गया है.

468 करोड़ की लागत से बनना है हरमू व रातू रोड फ्लाईओवर

हरमू रोड और रातू रोड फ्लाईओवर 468 करोड़ की लागत से बनाया जाना है. इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2050 मीटर रखी गई है. जबकि रातू रोड़ फ्लाईओवर में 68 पीलर होंगे. फिलहाल मामला फंसा हुआ है. वहीं कांटाटोली फ्लाई ओवर का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है. इसकी लागत 136 करोड़ है. इसमें 11 पाया होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी में देर रात 13 IAS और 3 IPS का हुआ ट्रांसफर

Next Post

बेंगलुरु की अंबिका एक दिन के लिए बनीं ब्रिटिश उप उच्चायुक्त

Next Post
बेंगलुरु की अंबिका एक दिन के लिए बनीं ब्रिटिश उप उच्चायुक्त

बेंगलुरु की अंबिका एक दिन के लिए बनीं ब्रिटिश उप उच्चायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d